₹100 से कम में बेस्ट मोबाइल रिचार्ज प्लान 2026: Airtel, Jio, Vi और BSNL की पूरी तुलना
भारत जैसे देश में, जहां हर रुपया मायने रखता है, ₹100 से कम के मोबाइल रिचार्ज प्लान छात्रों, दिहाड़ी मजदूरों और बजट यूजर्स के लिए किसी लाइफलाइन से कम नहीं हैं। इसी वजह से Airtel, Jio, Vi और BSNL इस सेगमेंट में जोरदार मुकाबला कर रहे हैं।
Airtel ₹100 से कम रिचार्ज प्लान
Airtel इस बजट रेंज में अनलिमिटेड डेटा के लिए जाना जाता है।
- ₹49 प्लान: 1 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा
- ₹99 प्लान: 2 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा
- ₹26 प्लान: 1 दिन के लिए 1.5GB डेटा
- ₹77 प्लान: 7 दिन के लिए 5GB डेटा
अगर आपको अचानक तेज इंटरनेट चाहिए, तो Airtel सबसे अच्छा ऑप्शन है।
Jio ₹100 से कम रिचार्ज प्लान
- Jio इस रेंज में सिंपल और बेसिक प्लान्स ऑफर करता है।
- ₹10 से शुरू होने वाले टॉकटाइम वाउचर
- डेटा खत्म होने पर डेटा ऐड-ऑन पैक
अगर आपके पास पहले से कोई बेस प्लान है और सिर्फ एक्स्ट्रा टॉकटाइम या डेटा चाहिए, तो Jio सही रहेगा।
Vi ₹100 से कम डेटा प्लान
- Vi का फोकस है "More Data, Less Price"।
- ₹22 प्लान: 1 दिन के लिए 1GB डेटा
- ₹69 प्लान: 7 दिन के लिए 6GB डेटा
- ₹101 प्लान: 30 दिन के लिए 5GB डेटा (बेस प्लान के साथ)
- सोशल मीडिया और यूट्यूब यूजर्स के लिए Vi बढ़िया विकल्प है।
BSNL ₹100 से कम रिचार्ज प्लान
- BSNL आज भी बजट यूजर्स का भरोसेमंद नेटवर्क है।
- ₹59 प्लान: 7 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग + 1GB/दिन डेटा
- ₹10 से शुरू टॉकटाइम टॉप-अप
- अगर आपको सबसे कम कीमत में कॉल + डेटा दोनों चाहिए, तो BSNL बेस्ट है।
कौन-सा रिचार्ज प्लान आपके लिए सही?
- अनलिमिटेड इंटरनेट (शॉर्ट टर्म)- Airtel
- सिर्फ टॉकटाइम / डेटा टॉप-अप- Jio
- ज्यादा डेटा, कम कीमत- Vi
- सबसे सस्ता कॉल + डेटा कॉम्बो - BSNL
Comments
Best Mobiles in India
Story first
published: Wednesday, January 14, 2026, 10:45 [IST]


Click it and Unblock the Notifications









