Home
Tariff plan

100 रुपए से भी कम में ले कॉलिंग-एसएमएस और इंटरनेट का मजा

WhatsApp's new feature, Swtich from voice call to video call

स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर अपने लिए बेस्ट टैरिफ प्लान ढूढ़ते नजर आते हैं। दरअसल इस समय टेलीकॉम कंपनियों के बीच डेटा वॉर जारी है, जिसके चलते एयरटेल, रिलायंस जियो, आइडिया और वोडाफोन जैसी सभी प्रमुख कंपनियां अपने पुराने के साथ नए यूजर्स को आकर्षित करने के लिए हर नए रोज डेटा और कॉलिंग प्लान पेश कर रही हैं। साथ ही पुराने पुराने प्लान को रिवाइज कर उन्हें पहले से ज्यादा किफायती बना रही हैं। क्या आप भी जानना चाहते हैं कि कौन सी कंपनी 100 रुपए के अंदर कौन सी कंपनी बेस्ट इंटरनेट और कॉलिंग प्लान पेश कर रही है।

100 रुपए से भी कम में ले कॉलिंग-एसएमएस और इंटरनेट का मजा

यहां हम आपके लिए 100 रुपए के अंदर आने वाले सभी प्रीपेड प्लान की तुलना कर रहे हैं, जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपके लिए कौन सा प्लान बेहतर है।

रिलायंस जियो-

रिलायंस जियो-

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं रिलायंस जियो के 98 रुपए के प्लान की। जियो का ये प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को कुल 2.1 जीबी डेटा मिलता है। यूजर हाई स्पीड पर रोजना .15जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकता है, जिसके बाद स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी। कंपनी अपने इस प्लान में लोकल, एसटीडी और रोमिंग में अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना 140 फ्री एसएमएस मिलते हैं, जिन्हें लोकल और नेशनल इस्तेमाल किया जा सकता है। जियो के इस प्लान की सबसे खास बात है कि यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

भारती एयरटेल-

भारती एयरटेल-

एयरटेल की बात करें, तो कंपनी ये प्लान 99 रुपए में पेश करती है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 5 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को 2 GB 3G/4G डेटा मिलेगा। हालांकि इस प्लान में न तो कंपनी कॉलिंग ऑफर करती है न हीं यूजर्स को एसएमएस फ्री मिलेंगे। अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस के लिए एयरटेल ने प्रीपेड यूजर्स के अलग प्लान पेश किए हैं।

आइडिया-

आइडिया-

आइडिया का 103 रुपए का प्रीपेड प्लान दो महीने यानी 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर को 50 MB 3G इंटरनेट डेटा मिलता है। हालांकि इंटरनेट डेटा को सिर्फ 30 दिनों के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही 60 दिनों के लिए @1.5p/sec की दर पर लोकल और एसटीडी कॉल मिलेगा। इसके साथ 0.6p/10Kb इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बीएसएनएल-

बीएसएनएल-

पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड अपने यूजर्स के लिए 98 रुपए में प्रीपेड प्लान पेश करती है। बीएसएनएल का ये प्रीपेड प्लान 10 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर को 1300 MB डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स 3p/10KB पर अतिरिक्त डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best Tariff Plans Under 100 rupees from Top Telecom Operators. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X