एयरटेल ने 70 % तक सस्ते कि थ्रीजी इंटरनेट प्लान

भारतीय टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने देश में अपने थ्री जी के दामों में 70 प्रतिशत की कटौती कर दी है, अब उपभोक्ताओं को प्रति 10 केबी के लिए 10 पैसे की जगह मात्र 3 पैसे देने पड़ेगे। नए रेट 17 मई 2012 से लागू हो जाएगें। नए 3जी प्लॉन उन उपभोक्ताओं के लिए पेश किया गया है जिन्होंने अभी तक 3जी सेवा नहीं ली है।
हम आपको बता दें भारती एयरटेल देश के 21 क्षेत्रों में अपनी 3जी सेवा देती है। नए रेट के तहत अब उपभोक्ताओं को 7 दिन की वैलेडिटी के साथ 45 रुपए में 150 एमबी इंटरनेट सुविधा में मिलेगी। वहीं अगर आपको 1 महिने तक 3जी की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें 1,500 रुपए में 10 गीगाबिट के साथ 1 महिने की वैलेडिटी दी जाएगी। अभी एयरटेल 98 रुपए में 1 जीबी इंटरनेट के साथ 30 दिन की वैलेडिटी दे रहा है।
एयरटेल के नए 3जी रेट
पहले- 10 पैसे प्रति केबी
नए रेट- 3 पैसे प्रति केबी
- 10 रूपए में 1 दिन की वैलेडिटी और 30 मिनट इंटरनेट उपयोग
- 45 रुपए में 7 दिन की वैलेडिटी और 150 एमबी इंटरनेट डेटा
- 1,500 रुपए में 30 दिन की वैलेडिटी 1 गीगाबिट इंटरनेट डेटा
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








