Home
Tariff plan

BSNL का धमाकेदार पोस्ट दिवाली ऑफर! 1999 रुपये वाले प्लान पर भारी बचत का मौका, जानें लास्ट डेट

दिवाली फेस्टिवल खत्म हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी ऑफर्स की भरमार जारी है। अगर आपको ऐसा लगता है कि त्योहार के खत्म होने के बाद कंपनियों ने छूट देना बंद कर दी हैं, तो आपको बता दें कि टेलीकॉम सेक्टर में ऑफर्स अभी बंद नहीं हुए हैं।

जी हां, BSNL डिपार्टमेंट की ओर से पोस्ट दिवाली ऑफर की पेशकश की गई है और ये ऑफर जल्द ही समाप्त होने वाला है। इसलिए आपको बिना देर किए इस ऑफर का तुरंत लाभ उठा लेना चाहिए।

BSNL के 1999 रुपये वाले प्लान पर बड़ी छूट!, जल्दी करें

क्या है BSNL का पोस्ट दिवाली ऑफर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी शेयर करते हुए BSNL ने बताया कि कंपनी अपने यूजर्स के लिए पोस्ट दिवाली ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर में कंपनी अपने 1,999 रुपये वाले प्लान पर पूरे 100 रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इस ऑफर का आप 1899 रुपये में लाभ ले सकते हैं।

1,999 रुपये वाले प्लान के लाभ

इस प्लान में यूजर्स को 600GB हाई स्पीड डाटा और पूरे साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इस ऑफर के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 SMS की सुविधा भी मिलेगी। बीएसएनएल के इस ऑफर में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ एक साल तक सिम को एक्टिव रखने तक की सुविधा भी मिल रही है।

ऑफर की लास्ट डेट

आपको बता दें कि इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपके पास बेहद ही कम टाइम बचा है। क्योंकि इस ऑफर की लास्ट डेट 7 नवंबर तय की गई है। ऐसे में आपको इस ऑफर का लाभ तुरंत लेना चाहिए।

 
Best Mobiles in India

English summary
Post Diwali offer has been offered by BSNL department and this offer is going to end soon. So you should take advantage of this offer immediately without any delay.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X