249 रुपए में ये कंपनी दे रही है 300 जीबी इंटरनेट डेटा साथ फ्री कॉल भी
बीएसएनएल का नया 249 रुपए का प्लान सस्ता तो है ही साथ ही उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें रोज 5 से 9 जीबी इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है।
क्या आप अपने ब्रॉडबैंड बिल से परेशान तो बीएसएनएल के नया प्लान आपको पसंद आएगा जिसमें रोज 10 जीबी इंटरनेट का मज़ा लिया जा सकता है। इस प्लान को एक्टीवेट करने के लिए आपको सिर्फ 249 रुपए पे करने होंगे।
इतना ही नहीं इसमें फ्री वॉयस कॉल भी मिलेंगी। आइए जानते हैं इस प्लान के अंदर और क्या-क्या मिलेगा।
कितना डेटा मिलेगा
249 रुपए का रिचार्ज कराने पर यूजर को 10 जीबी इंटरनेट डेटा रोज मिलेगा यानी कुल मिलाकर 300 जीबी डेटा एक महिने में आपको मिलेगा।
फ्री कॉल
इसके अलावा हर रविवार को पूरे दिन फ्री कॉल दी जाएंगी और दूसरे दिन रात 9 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक अनलिमिटेड कॉल की जा सकती हैं।
कितनी स्पीड मिलेगी
इस प्लान के अंदर यूजर को 2 एमबीपीएस की फिक्स स्पीड दी जाएगी।
अन्य प्लान
इसके अलावा 156, 198, 291,549 के प्लान भी यूजर ले सकता है जिसमें ज्यादा वैलेडिटी और डेटा मिलेगा।
कैसे एक्टीवेट कराएं प्लान
अगर आप बीएसएनएल यूजर है तो 1800 345 1500 पर कॉल करके ये प्लान एक्टीवेट करा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








