BSNL का धमाकेदार प्लान! 6 महीने की वैलिडिटी के साथ 1GB डेली डेटा; इन खास यूजर्स को ही होगा फायदा
BSNL New Plan: भारत में मुख्य रूप से चार टेलीकॉम ऑपरेटर्स हैं, जिसमें BSNL भी शामिल है। हालांकि BSNL सरकारी ऑपरेटर है, लेकिन अभी इसकी लोकप्रियता में कमी आ गई है। मीडिया रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि कंपनी हर महीने लगभग 3 लाख सब्सक्राइबर्स खो रही है। इसका मुख्य कारण टैरिफ में बढ़ोतरी और प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लुभावने प्लान को माना जा रहा है। इसके कारण यूजर्स इन नेटवर्क पर शिफ्ट कर रहे हैं।
हालांकि इस स्थिति को मैनेज करने के लिए BSNL लगातार काम कर रहा है। इसी सिलसिले में कंपनी ने अपने कुछ खास यूजर्स के लिए एक खास प्लान पेश किया है, जिसकी वैलिडिटी 6 महीने की होती है। आइए इस प्लान के बारे में जानते हैं।

BSNL का 750 रुपये वाला प्लान
- कंपनी ने अपने कस्टमर्स को रोकने के लिए 750 रुपये का एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसकी वैलिडिटी 6 महीने (180 दिन) की होगी।
- जैसा कि हम बता चुके हैं कि ये प्लान सबके लिए नहीं बल्कि केवल खास यूजर्स के लिए है, जो GP-2 कैटेगरी में आते हैं।
- GP-2 कैटेगरी में वे कस्टमर्स आते हैं, जिन्होंने पिछले 7 दिनों में कोई रिचार्ज नहीं कराया है।
- ऐसे में इन कस्टमर्स को अगले 165 दिनों के भीतर इस ऑफर का लाभ उठाने का मौका दिया जाएगा।
इस प्लान के फायदे
- इस प्लान के साथ आपको डेली 1GB डेटा मिलता है, यानी आपको कुल 180GB डेटा मिलता है।
- इसके साथ ही आपको इस प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
- BSNL के इस प्लान में डेली 100 SMS की भी सुविधा दी जाती है।
- इस प्लान के साथ 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
BSNL को क्यों छोड़ रहे यूजर?
- BSNL यूजर्स इसे छोड़कर अन्य नेटवर्क्स पर जा रहे हैं और इसके नंबर्स में लगातार गिरावट आ रही है। इसके कई कारण हैं, जिनके बारे में हम यहां जानेंगे।
- Jio और Airtel जैसी अन्य कंपनियों की तुलना में BSNL के प्लान ज्यादा महंगे और कम सुविधाओं वाले लगते हैं।
- इसके साथ कस्टमर्स को स्लो इंटरनेट स्पीड के साथ केवल 4G की सुविधा मिलती है, जो पूरी तरह से कारगर नहीं हुआ है।
- इसके नेटवर्क कवरेज को लेकर भी अभी समस्याएं आ रही हैं, जिसकी क्वॉलिटी से प्रभावित होकर कस्टमर्स निराश हो रहे हैं।
- प्राइवेट कंपनियां अपने कस्टमर्स को बेहतर डेटा स्पीड के साथ-साथ बेस्ट सर्विस भी देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








