Home
Tariff plan

BSNL का धमाका ऑफर; सिर्फ 400 रुपये में मिलेगा 400GB डेटा, ला रही Quantum 5G सर्विस

BSNL's Amazing Offer: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) देश में अपनी 5G सेवा की शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी इसे Quantum 5G नाम के तहत लॉन्च करने जा रही है। BSNL ने अब तक 90,000 नेटवर्क टावर स्थापित कर लिए हैं जिससे आने वाली 5G सेवाओं की नींव मजबूत हो सके। इस उपलब्धि के जश्न में, टेलीकॉम कंपनी एक जबरदस्त फ्लैश डील लेकर आई है जिसमें यूज़र्स को सिर्फ 400 रुपये में 400GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।

BSNL का धमाका ऑफर; सिर्फ 400 रुपये में मिलेगा 400GB डेटा

400 रुपये में 400GB डेटा

BSNL का यह खास डेटा प्लान 28 जून 2025 से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इस प्लान की वैलिडिटी 40 दिनों की है, यानी औसतन आप डेली 10GB तक डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में कोई कॉलिंग या SMS सुविधा शामिल नहीं है, यह केवल डेटा के लिए है।

इस ऑफर की सबसे खास बात यह है कि 1 रुपये में 1GB डेटा मिल रहा है, जो आज के समय में किसी भी नेटवर्क पर शायद ही देखने को मिले। यदि 400GB डेटा लिमिट समाप्त हो जाती है तो स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी, लेकिन डेटा एक्सेस पूरी तरह बंद नहीं होगा।

क्यों ला रही है BSNL ये खास ऑफर?

BSNL यह ऑफर अपनी आने वाली Quantum 5G सर्विसेस के प्रोमोशनल प्लानिंग के तहत लेकर आई है। हाल ही में कंपनी ने अपनी Quantum 5G FWA (Fixed Wireless Access) सेवा की शुरुआत भी कुछ शहरों में कर दी है, जो विशेष रूप से एंटरप्राइज कस्टमर्स के लिए है। इस सर्विस के तहत यूज़र्स को बिना SIM कार्ड के भी हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा।

किन शहरों में शुरू हुई है Quantum 5G FWA सर्विस ?

BSNL ने Quantum 5G FWA सेवा को लखनऊ, दिल्ली, जयपुर, भोपाल, पटना, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और चंडीगढ़ में शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी देशभर में अपने कमर्शियल Quantum 5G नेटवर्क को भी लॉन्च कर देगी।

BSNL का 400 रुपये डेटा प्लान उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन विकल्प है जो किफायती दरों में अधिक डेटा की तलाश में हैं। साथ ही, यह BSNL की 5G सेवाओं की ओर एक बड़ा कदम है। यदि आप BSNL यूजर हैं, तो इस लिमिटेड-टाइम ऑफर का लाभ उठाने का ये बेहतरीन मौका हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL amazing offer; Get 400GB data for just 400 rupees
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X