Home
Tariff plan

BSNL और Vodafone Idea के 30 दिनों से कम की वैलिडिटी वाले बेहतरीन प्रीपेड प्लान्स

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल/BSNL) और वोडाफोन आइडिया (वीआई/Vi) भारत में संघर्ष कर रही दूरसंचार कंपनियों में से दो हैं। हालाँकि, ये दोनों अपने यूजर्स को कुछ बहुत अच्छे प्रीपेड प्लान्स पेश करते हैं। जबकि बीएसएनएल के पास पूरे भारत में 4जी नेटवर्क नहीं है, लेकिन इसके प्लान्स को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

BSNL और Vodafone Idea के 30 दिनों से कम की वैलिडिटी वाले बेहतरीन प्रीपेड प्लान्स

BSNL के प्रीपेड प्लान्स जो एक महीने या उससे कम वैलिडिटी के साथ आते हैं

अगर हम बीएसएनएल के बारे में बात करें, तो ये टेल्को द्वारा पेश किए जाने वाले सबसे अच्छे शॉर्ट-टर्म वैलिडिटी प्रीपेड प्लान्स हैं - 99 रुपये का प्लान, 147 रुपये का प्लान और 187 रुपये का प्लान।

99 रुपये का प्रीपेड प्लान जो 22 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान के साथ, यूजर्स को कंपनी से 99 एसएमएस और पर्सनल रिंगबैक टोन (पीआरबीटी) सर्विस के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिलती है।

147 रुपये के प्लान के साथ यूजर्स को कंपनी की ओर से 30 दिनों की सर्विस मिलती है। प्लान के बेनिफिट में 10GB फेयर-यूज-पॉलिसी (FUP) डेटा, बीएसएनएल ट्यून्स और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी शामिल हैं। अगर आप एसएमएस बेनिफिट्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इस प्लान को न खरीदें।

BSNL का 187 रुपये का प्रीपेड प्लान भी एक सबसे अच्छा प्लान है। यह प्लान 28 दिनों के लिए कंपनी की ओर से फ्री PRBT सर्विस के साथ 100 एसएमएस प्रतिदिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 2GB डेली डेटा ऑफर करता हैं।

आइए देखें कि Vodafone Idea (Vi) के पास अपने यूजर्स के लिए कैसे प्रीपेड प्लान्स हैं

वोडाफोन आइडिया एक महीने या उससे कम वैलिडिटी के साथ निम्नलिखित टॉप प्रीपेड प्लान पेश करता है - 199 रुपये का प्लान, 219 रुपये का प्लान, 267 रुपये का प्लान और 299 रुपये का प्लान।

199 रुपये का प्लान 24 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डेटा, 100 SMS/दिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यूजर्स को दी जाने वाली वीआई मूवीज और टीवी बेसिक का फ्री बेनिफिट भी मिलता हैं।

वोडाफोन आइडिया के 219 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ आगे बढ़ते हुए, यूजर्स को 199 रुपये के प्लान के समान बेनिफिट मिलते हैं। लेकिन 219 रुपये के प्लान के साथ वैलिडिटी 4 दिनों की ज्यादा मिलती है।

टेल्को के 267 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ, यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 25GB डेटा मिलता है। प्लान के अन्य बेनिफिट में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलता है। इसमें Vi मूवीज और टीवी क्लासिक का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता हैं।

Vodafone Idea के 299 रुपये के प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ वोडाफोन आइडिया यूजर्स को रोजाना 4GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 28 दिनों के लिए 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। इसमें यूजर्स को वीआई मूवी और टीवी क्लासिक की फ्री मेम्बरशिप के साथ बिंज ऑल नाइट और वीकेंड डेटा रोलओवर भी शामिल हैं।

इस तरह BSNL (बीएसएनएल) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) भले ही पिछड़ रहे हो लेकिन अपने यूजर्स को एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहे हैं।

आप बीएसएनएल के और अधिक प्लान्स यहाँ चेक कर सकते हैं और वोडाफोन आइडिया के प्लान्स यहाँ देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL and Vodafone Idea best prepaid plans with lesser validity
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X