Home
Tariff plan

BSNL का BiTV प्रीमियम पैक, ₹151 में मिलेंगे 25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स और 450+ लाइव टीवी चैनल्स

सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने BiTV Premium Pack पेश किया है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹151 रखी गई है। इस पैक में यूजर्स को एक ही सब्सक्रिप्शन पर 25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स और 450 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा।

₹151 में मिलेंगे 25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स और 450+ लाइव टीवी चैनल्

BiTV ऐप क्या है?

BSNL ने इस साल फरवरी में BiTV ऐप को पेश किया था और शुरुआत में इसे टेस्टिंग के दौरान यूजर्स को फ्री एक्सेस दिया गया था। यह ऐप यूजर्स को OTT और लाइव टीवी चैनल्स का एक ही प्लेटफॉर्म पर एक्सपीरियंस देता है। यानी ग्राहक अलग-अलग OTT ऐप्स के लिए सब्सक्रिप्शन लेने के बजाय सिर्फ BSNL BiTV पैक के जरिए ही तमाम कंटेंट का मजा ले सकते हैं।

कौन-कौन से प्लेटफॉर्म्स मिलेंगे?

BiTV Premium Pack में Aha, ZEE5, SonyLIV, Shemaroo, Sun NXT, Chaupal, Lionsgate Play, ETV Win, Discovery, Epic ON जैसे बड़े और लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स को 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इस पैक की वैलिडिटी को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

किफायती एंटरटेनमेंट पैक भी

BSNL ने प्रीमियम पैक के अलावा दो और सस्ते पैक भी लॉन्च किए हैं।

₹28 पैक (30 दिन वैलिडिटी)

इसमें यूजर्स को 7 OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे Lionsgate Play, ETV Win, VROTT, Premiumflix, Nammflix, Gujari और Friday का एक्सेस मिलेगा। साथ ही 9 कॉम्प्लिमेंट्री OTT प्लेटफॉर्म्स भी दिए जाएंगे।

₹29 पैक

इस पैक में ShemarooMe, Lionsgate Play, Dangal Play और VROTT का एक्सेस मिलेगा।

क्यों है खास?

BSNL का नया ऑफर खासकर उन यूजर्स के लिए आकर्षक है जो अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट देखना चाहते हैं लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते। ₹151 की कीमत में इतनी बड़ी लिस्ट ऑफर करना इसे एक किफायती और दमदार एंटरटेनमेंट पैक बनाता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X