BSNL का बड़ा धमाका; सिर्फ ₹151 में 25+ OTT प्लेटफॉर्म और 450 लाइव चैनल्स, जानें डिटेल्स
BSNL BiTV Premium Pack: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) लगातार अपने सब्सक्राइबर्स को बनाए रखने और नए यूजर्स को जोड़ने के लिए किफायती और आकर्षक प्लान्स पेश कर रही है।
इसी कड़ी में अब BSNL ने अपना बहुप्रतीक्षित BiTV Premium Pack लॉन्च कर दिया है, जिसका इंतज़ार लंबे समय से हो रहा था। इस प्लान के तहत यूजर्स को OTT ऐप्स और लाइव टीवी चैनल्स का कॉम्बो एक बेहद कम कीमत में मिलने वाला है।

क्या है BSNL BiTV Premium Pack?
BSNL ने हाल ही में X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने नए BiTV Premium Plan का ऐलान किया। इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को एक ही जगह पर 25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स और 450 लाइव टीवी चैनल्स का मज़ा मिलेगा।
इस पैक में शामिल OTT प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट भी काफी शानदार है। इसमें SonyLIV, ZEE5, Sun NXT Chaupal, Discovery, Epic ON, Sheemaroo, AHA जैसे नामी-गिरामी ऐप्स शामिल हैं। यानी मनोरंजन, मूवी, वेब सीरीज और टीवी शोज़ देखने के लिए अब अलग-अलग सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी।
कितनी है कीमत?
BSNL ने अपने इस प्रीमियम पैक को बेहद किफायती दाम में उतारा है। BiTV Premium Pack की कीमत सिर्फ ₹151 रखी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की होगी, यानी एक महीने तक यूजर्स सभी सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे।
अगर तुलना करें, तो प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां या OTT प्लेटफॉर्म्स अकेले-अकेले सब्सक्रिप्शन के लिए ही ₹99 से ₹399 तक चार्ज कर लेते हैं। ऐसे में BSNL का यह पैक एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन बन जाता है।
दो और नए OTT प्लान भी लॉन्च
इसी के साथ BSNL ने दो और छोटे OTT पैक भी पेश किए हैं। पहला पैक ₹28 का है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिन है और इसमें चुनिंदा OTT ऐप्स की पहुंच दी जाएगी। वहीं दूसरा पैक ₹29 का है, जो 30 दिन की वैलिडिटी के साथ अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस देगा। ये दोनों प्लान उन यूजर्स के लिए हैं जो ज्यादा पैसे खर्च किए बिना बेसिक OTT कंटेंट देखना चाहते हैं।
किन लोगों के लिए फायदेमंद?
यहां यह समझना जरूरी है कि BSNL का यह पैक उन लोगों के लिए नहीं है जो Netflix या Amazon Prime Video जैसे प्रीमियम प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं। लेकिन अगर आप BSNL SIM का इस्तेमाल कर रहे हैं और चाहते हैं कि आपके फोन पर लाइव टीवी चैनल्स, मूवीज और वेब सीरीज का बेसिक पैकेज मिल जाए, तो यह डील आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
151 रुपये का यह पैक खासकर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम खर्च में फैमिली एंटरटेनमेंट का मजा लेना चाहते हैं।
क्यों है यह प्लान खास?
इस प्लान में सिर्फ ₹151 की कीमत में आपको 25+ OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस, 450 लाइव टीवी चैनल्स और 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। बता दें कि ये एक बजट-फ्रेंडली और मल्टी-एंटरटेनमेंट पैक है, जो एक जगह पर आपकी सारी जरूरत पूरी करता है।
BSNL ने अपने नए BiTV Premium Pack और छोटे OTT प्लान्स के साथ मार्केट में एक बड़ा कदम उठाया है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबले में BSNL की यह कोशिश दर्शाती है कि कंपनी अब सिर्फ टेलीकॉम सेवाओं तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि डिजिटल एंटरटेनमेंट सेक्टर में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है।
अगर आप BSNL सब्सक्राइबर हैं और चाहते हैं कि कम पैसों में एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज मिले, तो ₹151 वाला यह प्रीमियम पैक आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








