Home
Tariff plan

BSNL का सस्ता प्रीपेड प्लान: 1499 रुपये में पाएं 365 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स और 24GB डेटा

BSNL के पास एक ऐसा खास प्रीपेड प्लान मौजूद है, जिसके जरिए आप पूरे साल अपना सिम एक्टिव रख सकते हैं। खर्चे की बात करें तो इस प्लान में रोज का सिर्फ 4 रुपये खर्चा आता है। इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स का फायदा पूरे साल मिलता है।

साथ ही डेटा और SMS का भी लाभ लिया जा सकता है। इस प्लान की कीमत 1499 रुपये है और इसमें 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। आइए BSNL के इस प्लान से जुड़े फायदों के बारे में जान लेते हैं।

1499 रुपये में मिलने वाले BSNL के दमदार प्रीपेड प्लान के लाभ

BSNL के 1499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के लाभ

BSNL का 1499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान कई सारी सुविधाएं जैसे अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 SMS/Day और 24GB डेटा के साथ आता है। लेकिन इस प्लान के साथ यूजर्स को कोई अतिरिक्त डेटा नहीं मिलता है। अगर आपका FUP डेटा खत्म हो जाता है, तो आप ऐसी कंडीशन में दूसरे डेटा पैक से रिचार्ज करवा सकते हैं।

इस प्लान के साथ आपको पूरे साल की अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। यह प्लान कुछ गेमिंग बेनिफिट्स भी ऑफर करता है। इसमें हार्डी गेम्स, चैलेंजर एरेना गेम्स, गेम्सन, गेमियम, लिस्टन पॉडकास्ट, जिंग म्यूजिक और BSNL ट्यून्स जैसे गेम्स पूरे 365 दिनों के लिए यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे।

बीएसएनल का यह प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा नहीं हैं, जो प्रत्येक दिन बहुत सारे डेटा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जो लोग पूरे साल के लिए अपनी सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं, ऐसे लोग इस प्लान के बारे में सोच सकते हैं। यह प्रीपेड प्लान सेकंडरी सिम को एक्टिव रखने के लिए बेस्ट है, क्योंकि इसमें रोज का खर्चा मात्र 4 रुपये आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL has a special prepaid plan through which you can keep your SIM active for the whole year. Talking about the cost, this plan costs only Rs 4 per day.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X