Home
Tariff plan

सिर्फ 449 रुपये में बंपर डेटा और फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग!, जानें किस कंपनी का है ये ऑफर

आज के डिजिटल युग में इंटरनेट डेटा हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है। पढ़ाई से लेकर काम, मनोरंजन और अन्य जानकारी के लिए इंटरनेट पर हमारी निर्भरता लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लासेस और सोशल मीडिया के कारण डेटा की जरूरत और भी बढ़ गई है।

इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए टेलीकॉम कंपनियां अपने कस्टमर्स के लिए कई सारे सस्ते और फायदे वाले प्लान ऑफर्स करती है। ऐसे में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL भी एक शानदार और बेहतरीन प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें डेटा की भरमार है। आप शायद इस्तेमाल करते-करते थक सकते हैं, लेकिन ये वाला डेटा खत्म नहीं होगा।

449 रुपये में सुपरहिट प्लान, बंपर डेटा और फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग!

BSNL Fiber Basic Neo Plan

BSNL मात्र 449 रुपये में ब्रॉडबैंड प्लान दे रही है, जिसका नाम Fiber Basic Neo Plan है। ये प्लान कई सारे बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 30Mbps की स्पीड से एक महीने के लिए 3.3TB यानी 3300GB डेटा मिलता है। यानी की इस प्लान में आपको डेली बेसिस पर 100GB से अधिक डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं, अगर आप पूरे 3300GB डेटा का इस्तेमाल कर लेते हैं। उसके बाद भी इसमें नेट चलेगा, लेकिन उसकी स्पीड घटकर 4Mbps हो जाएगी।

अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग

BSNL के Fiber Basic Neo Plan में सिर्फ डेटा ही नहीं मिलेगा, बल्कि इसमें आपको पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कालिंग की भी सुविधा मिलेगी। यानी की डेटा का भरपूर इस्तेमाल करने के साथ यूजर्स को कॉलिंग के बिल की भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

कौन से यूजर्स ले सकेंगे लाभ

जानकारी के लिए बता दें कि इस प्लान का लाभ केवल नए कस्टमर्स ही उठा सकते हैं। मौजूदा ग्राहकों को बीएसएनएल के इस प्लान का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, एक बार प्रमोशनल पीरियड पूरा होने के बाद नए कस्टमर्स को इस 599 रुपये वाले प्लान पर अपग्रेड कर दिया जाएगा।

599 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 60Mbps की स्पीड के साथ हर महीने 3300GB डेटा मिलेगा। कहने का मतलब यह है कि थोड़ा और पैसा लेकर कंपनी आपको डबल स्पीड से नेट का यूज करने की परमिशन देगी। इसके साथ ही इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग की फ्री सुविधा ग्राहकों को मुहैया कराई जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Government telecom company BSNL is offering a great and excellent plan, which is full of data.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X