BSNL Fiber Ruby Plan: फ्री OTT सब्सक्रिप्शन के साथ 9500GB data का फायदा; चेक करें डिटेल
BSNL Fiber Ruby Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने आजादी के जश्न को और खास बनाने के लिए कस्टमर्स के लिए एक नया हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर घोषणा की कि नया 'Fiber Ruby OTT' प्लान अब सीमित समय के लिए कस्टमर्स को उपलब्ध होगा।
इस प्लान के साथ कंपनी ने आकर्षक डिस्काउंट की पेशकश भी की है, जिसमें नए कनेक्शन लेने वाले यूजर्स को 1,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Fiber Ruby OTT प्लान की खासियत
यह नया ब्रॉडबैंड प्लान खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ-साथ OTT कंटेंट का भी पूरा मजा लेना चाहते हैं। इसका मंथली प्राइस 4,799 रुपये है।
इसमें हर महीने Gbps स्पीड के साथ 9500GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, जिसके बाद अनलिमिटेड डेटा 45 Mbps स्पीड पर उपलब्ध रहेगा। भारत में किसी भी नंबर पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा होगी। इंटरनेशनल कॉलिंग सिर्फ 1.20 रुपये प्रति मिनट में पूरी हो जाएगी।
23 प्रीमियम OTT ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलेगा, जिनमें - JioHotstar, LionsGate, SonyLIV, Shemaroo, Hungama और EpicOn शामिल हैं ।
लॉन्ग टर्म सब्सक्रिप्शन पर ज्यादा फायदा
BSNL ने इस प्लान को सिर्फ मंथली पैक तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि ग्राहकों को 6 महीने, 12 महीने और 24 महीने की वैलिडिटी के विकल्प भी दिए हैं।
6-महीने का प्लान की कीमत 28,794 रुपये है, जिसमें 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा ।
12-महीने का प्लान की कीमत 57,588 रुपये है, लेकिन इसमें 1 महीने की सर्विस फ्री और 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।
24-महीने का प्लान की कीमत 1,15,176 रुपये है और इसमें ग्राहकों को पूरे 3 महीने की सर्विस बिल्कुल मुफ्त मिलेगी।
कंपनी ने साफ किया है कि यह ऑफर केवल 13 सितंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा।
OTT की बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखकर लॉन्च
OTT प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता भारत में लगातार बढ़ रही है। खासकर युवाओं और फैमिली ऑडियंस के लिए आजकल ऑनलाइन कंटेंट एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। BSNL ने इस प्लान में 23 बड़े OTT ऐप्स को शामिल करके यूज़र्स को एक ही पैकेज में एंटरटेनमेंट और हाई-स्पीड इंटरनेट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देने की कोशिश की है।
दिल्ली में BSNL का 4G सॉफ्ट लॉन्च
Fiber Ruby OTT प्लान के साथ ही BSNL ने एक और अहम कदम उठाया है। कंपनी ने दिल्ली में अपने 4G नेटवर्क का सॉफ्ट लॉन्च शुरू कर दिया है।इस लॉन्च के तहत अभी फिलहाल BSNL अपने पार्टनर नेटवर्क की मदद से 4G सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
दिल्ली के ग्राहक BSNL की 4G सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे, लेकिन यह पूरी तरह कंपनी की अपनी टेक्नोलॉजी पर आधारित नहीं होगी। पार्टनर नेटवर्क यह सुनिश्चित करेगा कि ग्राहकों को बेहतर कवरेज और कनेक्टिविटी मिले। BSNL ने कहा है कि जो ग्राहक BSNL SIM कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं और जिनके पास 4G सपोर्टेड डिवाइस हैं, वे इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।
ग्राहकों के लिए डबल फायदा
इस बार BSNL ने एक ही समय पर दो बड़े ऐलान किए हैं कि एक तरफ Fiber Ruby OTT प्लान लॉन्च करके हाई-स्पीड इंटरनेट और OTT कंटेंट को एक पैकेज में उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में 4G सेवाओं का सॉफ्ट लॉन्च कंपनी के नेटवर्क विस्तार की दिशा में एक अहम कदम है।
एक तरफ जहां निजी कंपनियां जैसे Jio और Airtel 5G पर फोकस कर रही हैं, वहीं BSNL का 4G लॉन्चिंग प्रयास यह संकेत देता है कि कंपनी अभी भी अपने यूज़र बेस को मजबूत करने और खासकर बजट-फ्रेंडली और एंटरटेनमेंट-केंद्रित यूज़र्स को टारगेट कर रही है।
कुल मिलाकर BSNL का नया Fiber Ruby OTT प्लान उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है जिन्हें हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ OTT का मज़ा लेना है। वहीं दिल्ली में 4G सर्विस की शुरुआत यह दिखाती है कि BSNL धीरे-धीरे अपनी तकनीक को अपग्रेड करने और ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
अगर आप इस Independence Day पर नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने का सोच रहे हैं, तो BSNL का यह ऑफर एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








