Home
Tariff plan

BSNL का Freedom Plan: सिर्फ 1 रुपये में 4G नेटवर्क का एक्सपीरियंस; ऑफर या नई स्ट्रेटजी?

BSNL Freedom Plan: समय के साथ सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL लगातार बेहतर करने के दिशा में काम कर रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने आजादी के इस जश्न को और खास बना दिया है। BSNL ने 'फ्रीडम प्लान' नामक एक लिमिटेड पीरियड ऑफर लॉन्च किया है, जो न सिर्फ यूजर्स को 1 रुपये में 4G की फ्री ट्रायल सुविधा देता है, बल्कि यह भारत के स्वदेशी 4G नेटवर्क का पहला पब्लिक टेस्ट भी है।

यह ऑफर 31 अगस्त 2025 तक वैलिड रहेगा। यहां हम जानेंगे कि कंपनी का ये प्लान क्यों खास है और कैसे यूजर के लिए बेनिफिशियल होगा। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं।

BSNL का Freedom Plan: सिर्फ 1 रुपये में 4G नेटवर्क का एक्सपीरियंस

क्या है BSNL का 'फ्रीडम प्लान'?

इस प्लान के तहत BSNL कस्टमर्स को एक महीने के लिए वह सब कुछ देगा, जो आज के समय में एक प्रीमियम मोबाइल प्लान में मिलता है।

इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स (लोकल और STD दोनों नेटवर्क पर), 2GB हाई-स्पीड डेटा रोज़ाना, 100 SMS प्रतिदिन और फ्री BSNL सिम कार्ड दिया जाएगा। इतनी ही नहीं सिर्फ ₹1 में यह ऑफर ग्राहकों को BSNL की नई 4G सर्विस को टेस्ट करने का मौका देता है।

कंपनी क्यों ला रही ये प्लान

आमतौर पर जब हम किसी टेलीकॉम ऑफर की बात करते हैं, तो ध्यान डिस्काउंट, डेटा और कॉलिंग पर जाता है। लेकिन BSNL का यह प्लान इसलिए अलग है क्योंकि यह भारत में बने स्वदेशी 4G नेटवर्क को आम जनता के सामने टेस्ट करने का पहला मौका है।

BSNL ने अपने 4G नेटवर्क को पूरी तरह 'आत्मनिर्भर भारत' मिशन के तहत डिजाइन, डेवलप और डिप्लॉय किया है। इस टेक्नोलॉजी को भारतीय इंजीनियर्स और इंडस्ट्री ने मिलकर तैयार किया है, जो भारत को उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में ला देता है जिनके पास खुद का टेलीकॉम स्टैक है।

BSNL के CMD ए. रॉबर्ट जे. रवि ने भी इसे सिर्फ एक प्लान नहीं बल्कि भारत के स्वदेशी नेटवर्क का अनुभव कराने का मौका बताया। उनका कहना है कि जो भी यूजर इसे इस्तेमाल करेगा, वह खुद अंतर महसूस कर पाएगा।

यूज़र्स के लिए क्या खास है यह पब्लिक टेस्ट?

टेलीकॉम इंडस्ट्री में नए नेटवर्क को टेस्ट करने के लिए कंपनियां आमतौर पर आंतरिक ट्रायल या छोटे शहरों में सीमित बीटा लॉन्च करती हैं। लेकिन BSNL ने इसे पब्लिक ओपन ट्रायल बनाया है, यानी हर भारतीय सिर्फ ₹1 देकर इस नेटवर्क को टेस्ट कर सकता है।

इससे यूज़र्स का रियल-टाइम फीडबैक BSNL के लिए नेटवर्क इंप्रूवमेंट का हिस्सा बनेगा। साथ ही कंपनी सीधे ग्राहकों तक अपनी 'Made in India' 4G क्वालिटी पहुंचा सकेगी।

डिजिटल इंडिया का नया अध्याय

BSNL इस समय पूरे देश में 1 लाख 4G साइट्स लगाने की प्रोसेस में है, जो Make-in-India टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। यह कदम न केवल प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को चुनौती देगा, बल्कि डिजिटल इंडिया को सुरक्षित, सस्ता और आत्मनिर्भर नेटवर्क भी देगा।

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ ऑफर नहीं बल्कि एक स्ट्रेटजी है, जिससे BSNL अपने नेटवर्क को करोड़ों भारतीयों तक पहुंचा कर रियल-टाइम डेटा इकट्ठा करेगा। इस फीडबैक के आधार पर 5G अपग्रेड के लिए भी रास्ता साफ होगा। भारत दुनिया को दिखाएगा कि वह अपना टेलीकॉम इकोसिस्टम खुद चला सकता है।

BSNL का 'फ्रीडम प्लान' ₹1 में यूजर्स को सिर्फ डेटा और कॉलिंग नहीं दे रहा, बल्कि यह एक ऐतिहासिक पब्लिक टेस्ट है, जिससे भारत का स्वदेशी 4G नेटवर्क आम जनता की जेब तक पहुंच रहा है। यह कदम दिखाता है कि डिजिटल आज़ादी अब सिर्फ एक स्लोगन नहीं, बल्कि रियलिटी बन चुकी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL Freedom Plan Get 4G Unlimited Calls and 2GB Daily Data for 1 in India offer or strategy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X