BSNL ने एक बार फिर अपने प्लान में किया बदलाव
सरकारी कंपनी BSNL काफी समय से अपने मौजूदा प्लान में बदलाव कर रहा है। कंपनी ने काफी सारे नए प्लान को भी पेश किया है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने अपने 333 रुपये और 444 वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। इस बार भी कंपनी ने अपने मौजूदा 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव कर दिया है।

वहीं, अब TelecomTalk की रिपोर्ट रिपोर्ट से पता चलता है कि बीएसएनएल ने अपने 666 रुपये वाले प्लान की वैधता को घटा दिया है। अभी तक कंपनी इस प्लान में 129 दिनों की वैधता पेश कर रही थी। जिसे अब घटाकर 122 दिन कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने सभी सर्किलों में इस प्लान की वैलिडिटी में बदलाव किया गया है। हालांकि इसके अलावा प्लान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।
666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के फायदे
बीएसएनएल ने अपने 666 रुपये वाले प्लान में दिल्ली और मुंबई को छोड़कर सभी सर्किलों में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा पेश की है। कॉलिंग के अलावा इस प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जा रहा है। वहीं प्लान में 100 SMS हर दिन मिलता है। बता दें, बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए कुछ प्लान में एडिशनल 2.2GB डेली डाटा ऑफर पेश कर रहा है। जिसके चलते आपको इस प्लान में डेली 3.7GB डाटा मिल रहा है।
कंपनी ने अपनी योजनाओं में काफी बदलाव किया है। कंपनी ने अपने कई प्लान की वैधता को घटाया है तो कहीं कम किया है। साथ ही बीएसएनएल ने अपने कुछ प्लान में डाटा को भी बढ़ा दिया है। 666 रुपये वाले प्लान में वैलिडिटी प्लान को घटाकर कंपनी अपने मार्जिन में सुधार करना चाहती है। कंपनी ने इसी स्ट्रैटजी पर फोकस करते हुए इस प्लान की वैलिडिटी को घटा दिया है।
आपको बता दें कि अभी हाल ही में बीएसएनएल ने अपने कई सारे प्लान में बदलाव किए हैं। टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) काफी समय से अपने प्लान में बदलाव कर रहा है। उसी के साथ-साथ कंपनी ने अपने पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान को भी पेश किया है। कुछ समय पहले कंपनी ने अपने 399 रुपये के प्लान में बदलाव किया था। अब कंपनी ने अपने 349 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी बदलाव कर दिया है। बदलाव के चलते कंपनी ने अपने इस प्लान में 10 दिनों की एक्सट्रा वैलिडिटी देने का फैसला किया है।


Click it and Unblock the Notifications








