BSNL का ये प्लान 9 दिनों में हो जाएगा बंद; मिलता है अनलिमिटेड कालिंग और डेटा का फायदा, तुरंत करें रिचार्ज
BSNL भारत का सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर है, जो अपने कस्टमर्स के लिए बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे में कंपनी ने होली के मौके पर दो खास प्लान पेश किए थे, जिसमें यूजर्स को सालाना वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की भी सुविधा मिलती है।
ये होली धमाका ऑफर के तहत आने वाले दो किफायती रिचार्ज प्लान्स 31 मार्च 2025 तक वैध रहेंगे, यानी केवल 9 दिनों में इस प्लान का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इस ऑफर के तहत BSNL ने 336 दिनों वाले प्लान में 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी जोड़ दी है, जिससे कस्टमर्स पूरे 365 दिनों तक अपने सिम को सक्रिय रख सकते हैं। यहां हम इन प्लान के बारे में विस्तार से जानेंगे।

1,499 प्लान वाला प्लान
- इस लिस्ट में सबसे पहला प्लान BSNL का 1499 वाला प्लान है।
- इस प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, जिसे अब 365 दिन का कर दिया गया है।
- इसके अलावा इसमें किसी भी नेटवर्क पर पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
- अन्य बेनिफिट्स में फ्री नेशनल रोमिंग, 100 SMS डेली और कुल 24GB हाई-स्पीड डेटा शामिल हैं।
2,399 प्लान वाला प्लान
- BSNL ने अपने यूजर्स के लिए 2,399 रुपये वाले प्लान में भी 30 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऐड की है।
- इस प्लान में आपको 395 दिनों वैलिडिटी के बजाय अब 425 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
- इसके अलावा इसमें किसी भी नेटवर्क पर पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
- अन्य बेनिफिट्स में फ्री नेशनल रोमिंग, 100 SMS डेली और डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा शामिल हैं।
क्यों खास है ये ऑफर?
- इस प्लान के साथ आपको कम कीमत में सालभर की वैलिडिटी मिलती है।
- इसके अलावा पूरे भारत में फ्री कॉलिंग और नेशनल रोमिंग की सुविधा दी गई है।
- डेटा प्लान की बात करें तो 2,399 वाले प्लान में आपको डेली 2GB डेटा और 100 SMS की सुविधा है।
कैसे करें रिचार्ज?
अगर आप इन प्लान से रिचार्ज करना चाहते हैं तो BSNL यूजर्स ऑफिशियल वेबसाइट, My BSNL ऐप, Paytm, Google Pay, PhonePe, और अन्य डिजिटल वॉलेट्स से रिचार्ज कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








