BSNL का बजट फ्रेंडली New Year 2025 प्लान, मात्र 277 रुपये में 60 दिनों की वैलिडिटी और भी बहुत कुछ...
नए साल को आने में बस दो दिन का समय बाकी है। ऐसे में सभी टेलीकॉम कंपनियां नए-नए New Year 2025 प्लान्स पेश कर रही है। इसी कड़ी में BSNL ने अपने यूजर्स को नए साल का तोहफा देते हुए एक बेहतरीन प्लान पेश कर दिया है।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने साल 2024 के खत्म होने से पहले एक शानदार ऑफर लॉन्च किया है, जो कि 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ 120GB डेटा देगा। ऐसे में अगर आप भी BSNL यूजर्स हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेहद ही किफायती साबित हो सकता है। प्लान की कीमत और बाकी डिटेल्स जानने के लिए आगे पढ़ें...।

BSNL का नया New Year 2025 प्लान
कंपनी ने साल 2024 को बाय-बाय कहने से पहले अपने यूजर्स के लिए मात्र 277 रुपये में बेहद ही किफायटी डेटा प्लान लॉन्च किया है। इसमें आपको 60 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही 120GB डेटा भी मिलेगा। BSNL का ये सस्ता रिचार्ज प्लान Airtel, Jio और Vi जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन बढ़ा सकता है। क्योंकि कोई भी कंपनी इतना सस्ता रिचार्ज प्लान ऑफर नहीं कर रही है।
BSNL के नए New Year 2025 प्लान की टाइम लिमिट
बता दें कि इस प्लान के बारे में जानकारी कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से शेयर की है, जिसमें इस प्लान की कीमत और वैलिडिटी के बारे में बताया गया है। इस डेटा प्लान का लाभ आपको 16 जनवरी 2025 तक ही मिल सकेगा। यानी की आपको 16 जनवरी से पहले इस प्लान को खरीदना पड़ेगा। 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आपको 2GB डेली डेटा का लाभ भी इस प्लान में मिलेगा।
BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान
अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला प्लान खोज रहे हैं, तो कंपनी का 2399 रुपये वाला प्लान भी उपलब्ध है। इस प्लान का लाभ भी आप 16 जनवरी 2025 तक उठा सकेंगे। वैसे तो ये प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन न्यू ईयर की वजह से यह आपको फिलहाल 425 दिनों के लिए मिल रहा है। इसमें अनलिमिटेड लोकल, STD कॉलिंग और 2GB हाई-स्पीड डेटा के साथ 100 SMS प्रतिदिन मिलेगा।
क्या कहती है नवंबर महीने की रिपोर्ट?
नवंबर महीने में आई रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL के यूजर बेस में इजाफा हुआ है। इसके पीछे की वजह केवल एक ही है, वो है कंपनी के सस्ते रिचार्ज प्लान्स। अगर कंपनी ऐसे ही अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स पेश करती रही, तो आगे भी इसका यूजर बेस और बढ़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








