Jio को मिलेगी टक्कर, ये कंपनी दे रही है 51 GB ज्यादा डेटा
पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के मौके पर अपने कस्टमर्स के लिए खास ऑफर के साथ तैयार है।
बीएसएनएल ने खास स्पेशल क्रिकेट पैक पेश किया है। रिलायंस जियो ने आईपीएल पर खास प्लान और ऑफर पेश किया था।
बीएसएनएल ने जियो के 251 रुपए का क्रिकेट सीजन पैक को काउंटर करते हुए 248 रुपए का प्लान पेश किया है।

बीएसएनएल का 248 रुपए का टैरिफ प्लान 51 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा, जिसमें यूजर्स को हर रोज करीब 3 जीबी डेटा और कुल 153 जीबी डेटा मिलेगा। ये डेटा 3 जी स्पीड पर मिलेगा। कंपनी ने इस प्लान को खासतौर पर आईपीएल के फैन्स के लिए पेश किया है, जो हर मैच और लाइव स्कोर को अपने फोन में ही देख सकें।
बीएसएनएल ने इस प्लान को लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए पेश किया है, जिसकी वैलिडिटी आज 7 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और ये 30 अप्रैल तक चलेगी। हालांकि इस प्लान में यूजर्स को ये डेटा केरल सर्किल के अलावा सभी सर्किल मे 3जी स्पीड पर मिलेगा।

बता दें कि IPL 2018 7 अप्रैल से शुरू हो रहा है और 27 मई तक चलेगा। जियो ने 251 रुपए का क्रिकेट सीजन पैक लॉन्च किया है। इस पैक पर यूजर्स को 102 जीबी 4 जी डेटा मिलेगा। यूजर्स को 2 जीबी हाई स्पीड डेली डेटा लिमिट मिलेगी। अगर बीएसएनएल के इस प्लान की तुलना जियो के प्लान से की जाए, तो बीएसएनएल अपने यूजर्स को ज्यादा फायदा पहुंचा रही है। बीएसएनएल यूजर्स को जियो से 51 जीबी डेटा मिलेगा।
इसके अलावा जियो ने दो नए प्रोग्राम शुरू किए हैं, जिसमें यूजर्स आईपीएल के साथ क्रिकेट मैच गेम भी खेल सकेंगे। जियो ने कहा कि इस गेम के विजेता को मुंबई में मकान, 25 कारें व करोड़ों का कैश इनाम में मिलेगा।

इसके अलावा जियो क्रिकेट कॉमेडी शो भी 7 अप्रैल से शुरू कर रहा है। इसे कंपनी जियो धन धना धन लाइव के नाम से पेश कर रही है, जिसे माय जियो ऐप पर देखा जा सकेगा। इस कॉमेडी शो की सबसे अच्छी बात है कि इसे जियो के अलावा नॉन जियो यूजर्स भी देख सकेंगे। इस शो को कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर और समीर कोचर होस्ट करने नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications







