BSNL, Jio, Vi और Airtel के 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले टॉप प्रीपेड प्लान्स
भारत में टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपने यूजर्स को उनकी जरूरत के हिसाब से तरह-तरह के प्रीपेड प्लान्स (Prepaid Plans) पेश करते हैं। कुछ प्लान लंबी वैलिडिटी से ज्यादा डेटा देते हैं। कुछ प्लान्स सस्ते आते हैं जबकि कुछ महंगे हैं और उसमें OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। आज हम यहाँ इस आर्टिकल में बताएंगे 365 दिनों की वैलिडिटी वाले कुछ बेस्ट प्रीपेड प्लान्स जिन्हें आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले टॉप बेस्ट प्रीपेड प्लान्स
BSNL के 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स
बीएसएनएल के लॉन्ग टर्म प्लान की कीमत 1,999 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 600GB इंटरनेट डेटा मिलता है। डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स को 80 Kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। टेल्को अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन के साथ फ्री PRBT, 60 दिनों के लिए लोकधुन कंटेंट और 365 दिनों के लिए EROS Now सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है।
Reliance Jio के 365 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स
रिलायंस जियो के पास साल भर की वैलिडिटी वाले 4 प्रीपेड प्लान्स हैं। पहला प्लान 2,879 रुपये का है जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस और 365 दिनों के लिए प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है। दूसरा प्लान 3119 रुपये का है और यह ओटीटी बेनिफिट्स के साथ आता है। यह प्लान Disney+ Hotstar के एक साल के सब्सक्रिप्शन के साथ 10GB एक्स्ट्रा डेटा भी प्रदान करता है।

तीसरा प्लान 4199 रुपये का है जिसमें रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 365 दिनों के लिए रोजाना 100 SMS मिलते हैं।
इन सबके अलावा Jio वर्तमान में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2,545 रुपये की कीमत वाला 'हैप्पी न्यू ईयर' प्लान पेश कर रहा है। कंपनी का दावा है कि प्लान की सामान्य वैलिडिटी 336 दिनों की है। इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। ये सभी Jio प्लान Jio TV, Jio Cinema, और अन्य जैसे Jio ऐप्स तक की एक्सेस प्रदान करते हैं।
वोडाफोन आइडिया के 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स
Vodafone Idea (Vi) का लॉन्ग टर्म प्लान 2,899 रुपये का है। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों तक रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, वीआई के इस प्लान में प्रति दिन 100 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग, वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स, बिंज ऑल नाइट, और वीआई मूवीज और टीवी क्लासिक की मेम्बरशिप सहित कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।
Airtel के 365 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स
एयरटेल के लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान की कीमत 3359 रुपये है। यह प्लान 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 एसएमएस और 2GB डेटा के साथ आता है। टेल्को डिज़नी प्लस हॉटस्टार की मेम्बरशिप भी देता है और अमेज़ॅन प्राइम मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल भी दे रहा है। इसके अलावा, योजना अपोलो 24\7 सर्कल की मेम्बरशिप, फ्री ऑनलाइन कोर्स, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक और फ्री हैलो ट्यून प्रदान करती है।
तो आप इन में से जिस टेलिकॉम ऑपरेटर के यूजर हैं उस प्लान को सेलेक्ट कर सकते हैं और सर्विस का मजा सकते है। इसी तरह की लेटेस्ट खबरों के लिए Gizbot हिन्दी के साथ बने रहें।


Click it and Unblock the Notifications








