बीएसएनएल ने लांच किया नया प्लान, 19 रु से होंगे शुरु
सभी टेलिकॉम कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने के लिए अपने एक से एक प्लान को लॉन्च कर रही है। जिसमें सस्ते प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एसएमएस के साथ बहुत सारा डेटा दिया जा रहा है। कई टेलिकॉम कंपनियां अपनी सर्विस को आगे बढ़ाने के लिए प्रमोशनल ऑफर्स के चलते यूजर्स को कई खास ऑफर्स जैसे अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।
निजी ऑपरेटरों की तुलना में सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार सेवा कंपनी बीएसएनएल भी पीछे नहीं है। हाल ही में बीएसएनएल ने अपने सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान को लागू किया था। उसी तरह भारत संचार निगम लिमिटेड ने 19 रुपये की एक नई प्रचार योजना शुरू की है, जो वॉयस कॉलिंग की दरों को छूट देती है।

क्या है प्लान
हाल ही में लॉन्च की गई सर्विस की तरह बीएसएनएल ने इस एसटीवी 19 सर्विस को तमिलनाडु और चेन्नई सर्कल के लिए ही लॉन्च किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसे जल्द ही भारत में अन्य शहरों के लिए भी लागू किया जाएगा। बता दें, इस नई एसटीवी 19 की वैधता 54 दिन की होगी इसी के साथ बताया जा रहा है कि यूजर्स मुंबई और दिल्ली को छोड़कर किसी भी सर्किल पर डिस्काउंट ऑन-नेट और ऑफ-नेट वॉइस कॉल का आनंद ले सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, एसटीवी 19 की प्रमोशनल प्लान सिर्फ सर्कल में पेश किया गया है जो 11 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा।
क्या है एसटीवी 19 के फायदे
इस नए प्रमोशनल प्लान की बात की जाए तो यह ऑन-नेट वॉइस कॉल में 15 पैसे प्रति मिनट तक की छूट देता है वहीं ऑफ-नेट वॉयस में 35 पैसे प्रति मिनट कॉल की छूट देता है। ये वॉयस कॉलिंग दरें रिचार्ज की तारीख से 54 दिनों के लिए मान्य होंगी जिसकी वॉयस कॉलिंग दरें मुंबई और दिल्ली सर्कल को छोड़कर राष्ट्रीय रोमिंग में मान्य होंगी।


Click it and Unblock the Notifications








