Home
Tariff plan

2 रु है टैरिफ की कीमत, लाइफटाइम वॉइस कॉलिंग फ्री!

By Agrahi

बीएसएनएल ने पिछले कुछ समय में अपने ग्राहकों के लिए काफी शानदार ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं, अब कंपनी मोबाइल यूज़र्स के लिए बेहद सस्ता और धमाकेदार प्लान लेकर आई है। कंपनी अपने सस्ते टैरिफ से रिलायंस जियो के कम कीमत से शुरू होने वाले टैरिफ प्लान को टक्कर दे रही है। इतना ही नहीं बीएसएनएल अपने 2जी और 3जी यूज़र्स के लिए यह नया शानदार प्लान लाने की तैयारी में है, जबकि रिलायंस जियो केवल 4जी यूज़र्स के लिए है

बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव के अनुसार कंपनी जियो से भी सस्ते प्लान की योजना बना रही है। जियो की ही तरह बीएसएनएल भी अपने यूज़र्स को लाइफटाइम फ्री वॉइस कॉल की सुविधा देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बीएसएनएल सस्ते टैरिफ प्लान की शुरुआत 2 रुपए से होगी।

आपको बता दें कि बीएसएनएल का यह नया प्लान उन यूज़र्स को ही मिल पाएगा जिनके पास घर पर बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन होगा।

चलिए जानते हैं बीएसएनएल के हाल ही में लॉन्च हुए बीबी 249 प्लान की कुछ खास बातें-

ये है अनलिमिटेड

ये है अनलिमिटेड

यह प्लान एक दम अनलिमिटेड है, यानी कि आप जितना चाहें इंटरनेट यूज़ कर सकते हैं। हालांकि आपको 2जीबी यूसेज तक 2एमबीपीएस स्पीड मिलेगी, इसके बाद आप 1एमबीपीएस स्पीड पर डाटा इस्तेमाल कर पाएंगे।

249 रुपए में 6 महीने का इंटरनेट

249 रुपए में 6 महीने का इंटरनेट

सबसे खास बात है कि यह 249 रुपए पूरे 6 महीनों तक के लिए वैलिड हैं। यानी कि आप 249 रुपए में 6 महीने का इंटरनेट पा सकते हैं। लेकिन आपको हर महीने 49 रुपए एक्टिवेशन के तौर पर देने होंगे।

रविवार को मुफ्त में करें बातें

रविवार को मुफ्त में करें बातें

इस प्लान एक और धांसू फायदा यह है कि आप रविवार को किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त में बातें कर सकते हैं। अब छुट्टी का दिन ढेर सारी बातों में बिताएं वो भी 6 महीने तक।

नाईट कॉलिंग भी मुफ्त

नाईट कॉलिंग भी मुफ्त

रविवार की मुफ्त सेवाओं के अलावा आपको नाईट कॉलिंग भी फ्री मिलती है। जिसका लाभ आप 6 महीनों तक उठा सकते हैं। हालाँकि इसका कॉलीं टाइम लिमिटेड है। आप नाईट फ्री कॉल रात को 9 बजे से सुबह 7 बजे तक कर सकते हैं।

केवल नए यूज़र्स के लिए

केवल नए यूज़र्स के लिए

एक और बात बता दें कि यह प्लान केवल नए यूज़र्स के लिए है, यानी कि पुराने यूज़र्स इस प्लान फायदा नहीं ले पाएंगे। ऐसा करने से बीएसएनएल अपने साथ नए यूज़र्स जोड़ना चाहता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL to launch new tariff plan cheaper than reliance jio 4G tariff plans. read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X