BSNL ने पेश किया नया ब्रॉडबैंड प्लान, जियो फाइबर और एयरटेल एक्सट्रीम से होगी टक्कर
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार नए DSL ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किए हैं। इन योजनाओं की कीमत 299 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने 399 रुपये और 555 रुपये के भी ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं। बीएसएनएल के 299 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान को 100GB CUL भी कहा जा रहा है।

इस प्लान में 10Mbps की स्पीड से 100GB डेटा दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी गति घटकर 2Mbps रह जाती है। हालांकि, यह योजना केवल छह महीने की प्रमोशनल पीरियड के लिए उपलब्ध होगी, जिसके बाद यूज़र्स को 399 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान पर स्विच करना होगा।
BSNL का नया ब्रॉडबैंड प्लान
बीएसएनएल ने 555 रुपये का भी एक ब्रॉडबैंड प्लान शुरू किया है जो 10 एमबीपीएस की स्पीड पर 500GB डेटा के साथ आता है। डेटा खत्म होने के बाद, इंटरनेट की स्पीड 2Mbps तक कम हो जाती है। 299 रुपये और 555 रुपये के प्लान को नए और मौजूदा यूजर्स खरीद सकते हैं।
299 रुपये और 399 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को पाने वाले नए ग्राहकों को 500 रुपये की सिक्योरिटी डिपोज़िट कराना होगा। ये ब्रॉडबैंड प्लान्स Yupp TV के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। आपको बता दें कि इस ख़बर को सबसे पहले टेलिकॉम टॉक ने रिपोर्ट किया था। बीएसएनएल अपने नए ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन ग्राहकों को 75 रुपये की कीमत वाले प्लान वाउचर के साथ तमिलनाडु और केरल के टेलिकॉम सर्किलों में मुफ्त 4 जी-सक्षम सिम कार्ड भी दे रहा है और यह ऑफर 31 मार्च, 2021 तक वैध है।
बीएसएनएल का 399 रुपये वाला प्लान
इस प्लान को 200GB CUL भी कहा जाता है जो 10Mbps की स्पीड से 200GB डेटा देता है। एक बार डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद, गति 2mbps तक कम हो जाती है। बीएसएनएल के जिन दो प्लान के बारे में हमने ऊपर बात की, उन प्लान्स से हम जियो कंपनी के भी दो समान प्लान की तुलना करते हैं। जियो कंपनी ने भी वैसे ही कुछ ब्रॉडबैंड प्लान्स को यूज़र्स के लिए पेश किया है।
जियो का 399 रुपए वाला प्लान
जियो फाइबर के इस प्लान की बात करें तो कंपनी अपने इस प्लान के जरिए यूज़र्स को 30 एमबीपीएस की स्पीड से अनलिमिलेड इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देती है। इसके साथ-साथ यूज़र्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फायदा भी मुफ्त में मिलता है। इसका मतलब है साफ है कि बीएसएनएल के 399 रुपए वाले ब्रॉडबैंड प्लान्स के मुकाबले जियो का 399 रुपए वाला ब्रॉडबैंड प्लान कहीं ज्यादा बेहतर है। अब आइए जियो के इस प्लान की तुलना इसी रेंज में आने वाले एयरटेल ब्रॉडबैंड से करते हैं।
एयरटेल का 499 रुपए वाला ब्रॉडबैंड प्लान
एयरटेल के इस रेंज वाले बॉडबैंड प्लान की बात करें तो कीमत में यूज़र्स को 100 रुपए ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। Airtel XStream के इस प्लान में यूज़र्स को 40 एमबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है। इसके साथ-साथ Airtel XStream के इस प्लान में यूज़र्स को Airtel XStream, Wynk Music, Shaw academy, Airtel XStream app समेत Voot Basic, Eros Now, Hungama Play, Shemaroo M, और Ultra जैसे प्लेटफॉर्म्स का भी एक्सेस दिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








