BSNL e-SIM: अब नहीं होगी फिजिकल सिम कार्ड की जरूरत, जानिए क्या है Anti-Spam फीचर
BSNL e-Sim: भारत की सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) ने अपने ग्राहकों के लिए नई e-SIM सुविधा शुरू की है। शुरुआत तमिलनाडु सर्कल से की गई है और आने वाले महीनों में यह सेवा पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी।
इस कदम से BSNL अब प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स Airtel, Jio और Vi के बराबर खड़ी हो जाएगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है e-SIM और कैसे करती है काम?
e-SIM (Embedded SIM) एक डिजिटल सिम है, जिसमें आपको अलग से प्लास्टिक का SIM कार्ड लगाने की जरूरत नहीं होती। इसके बजाय, आपका मोबाइल फोन या डिवाइस एक डिजिटल प्रोफाइल के जरिए नेटवर्क से कनेक्ट होता है। BSNL की नई सुविधा में ग्राहक अपने e-SIM प्रोफाइल को सिक्योर QR कोड स्कैन करके डाउनलोड कर सकेंगे।
ग्राहक पहचान सत्यापन (KYC) के लिए BSNL के कस्टमर सर्विस सेंटर में जाना होगा। BSNL के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर रॉबर्ट जे. रवि के अनुसार, e-SIM तकनीक कंपनी की डिजिटल इंडिया के तहत आधुनिक और सुरक्षित कनेक्टिविटी प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
ग्राहकों को क्या फायदे मिलेंगे?
- e-SIM सपोर्ट वाले डिवाइस में आप एक साथ दो नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फिजिकल सिम बदलने या खोने का डर खत्म हो जाएगा।
- e-SIM में डेटा एन्क्रिप्टेड होता है, जिससे सिम क्लोनिंग और हैकिंग का खतरा कम हो जाता है।
- QR कोड स्कैन करते ही सिम प्रोफाइल एक्टिव हो जाता है।
कैसे करें BSNL e-SIM एक्टिवेट?
- e-SIM सपोर्ट वाले स्मार्टफोन के साथ नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर जाएं।
- मान्य पहचान पत्र (ID Proof) लेकर जाएं।
- BSNL स्टाफ डिजिटल KYC पूरा करेगा।
- आपको एक वन-टाइम QR कोड मिलेगा।
- इसे स्कैन करके e-SIM प्रोफाइल डाउनलोड किया जा सकता है।
- यह सुविधा नए ग्राहकों और मौजूदा BSNL यूज़र्स दोनों के लिए है।
BSNL की नई Anti-Spam और Anti-Smishing सुविधा
BSNL ने अपने यूज़र्स को स्कैम मैसेज से बचाने के लिए Anti-Spam और Anti-Smishing फीचर भी शुरू किया है। इस टेक्नोलॉजी को Tanla Platforms ने डेवलप किया है और इसे सीधे नेटवर्क लेवल पर एक्टिवेट किया जाता है।
इसका फायदा यह है कि यूज़र्स को अलग से कोई ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं। फोन की सेटिंग्स बदलने की आवश्यकता नहीं। साथ ही यह फीचर मैसेज के जरिए होने वाली फिशिंग और फ्रॉड कोशिशों को ब्लॉक करता है।
BSNL का बड़ा लक्ष्य
e-SIM और Anti-Spam जैसे फीचर्स लॉन्च करके BSNL न सिर्फ प्राइवेट ऑपरेटर्स के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है, बल्कि देश में डिजिटल कनेक्टिविटी और साइबर सुरक्षा के नए मानक भी स्थापित कर रहा है। अगर आपके पास iPhone, Google Pixel, Samsung Galaxy या कोई और e-SIM सपोर्टेड फोन है, तो BSNL की यह सुविधा आपको जरूर आज़मानी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








