BSNL होली ऑफर: 1500 रिचार्ज पर पाएं पूरे साल तक की फ्री कॉलिंग के साथ इतने सारे बैनेफिट्स
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)ने अपने ग्राहकों के लिए होली ऑफर पेश किया है, जिसमें पॉपुलर प्लान पर अतिरिक्त लाभ मिल रहा है। इस ऑफर के तहत BSNL ने अपने प्रीपेड रिचार्ज की वैलिडिटी बढ़ा दी है, जिससे यूजर्स को रिचार्ज के साथ और भी फायदे मिलेंगे।
BSNL होली ऑफर
BSNL ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर होली ऑफर की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि इस ऑफर के तहत 1,499 रुपये के रिचार्ज प्लान पर ग्राहकों को 29 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलेगी। बीएसएनएल के 1,499 रुपये वाले प्लान में अब 29 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी मिल रही है। पहले इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की थी, लेकिन अब यह बढ़कर 365 दिन हो गई है। BSNL की होली ऑफर 1 मार्च से 31 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेगा।

BSNL 1499 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स
BSNL के 1,499 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का बेनेफिट मिलता है। इस प्लान में डेली 100SMS और कुल 24GB डेटा (हर महीने 2GB) भी मिलता है। डेटा खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड 40kbps रह जाती है।
BSNL 2399 रुपये वाले प्लान के फायदें
बीएसएनएल का 2,399 रुपये का रिचार्ज प्लान अब 425 दिनों की बढ़ी हुई वैधता के साथ उपलब्ध है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS शामिल हैं। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए आकर्षक है, जो लंबी अवधि के रिचार्ज ऑप्शन की तलाश में हैं, जो डेटा और कॉलिंग लाभ दोनों ऑफर करता है। बढ़ी हुई वैधता इसे और भी प्रभावी और लाभकारी बनाती है।
बीएसएनएल का 2,399 रुपये का रिचार्ज प्लान पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग, 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS रोजाना ऑफर करता है। यह प्लान भारी डेटा यूजर्स और नियमित SMS भेजने वालों के लिए आदर्श है, क्योंकि यह पूरे प्लान की अवधि में कुल 850GB डेटा ऑफर करता है। यह ऑफर विशेष रुप से उन लोगों के लिए आकर्षक है, जो लंबे समय तक निर्बाध कनेक्टिविटी और पर्याप्त डेटा की जरूरत रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








