Home
Tariff plan

BSNL का नया ₹225 प्रीपेड प्लान; हर दिन 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा

भारत सरकार की स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी BSNL अब अपने 'स्वदेशी' 4G नेटवर्क को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी लगातार अपने प्लान्स में बदलाव कर रही है और अब इसी कड़ी में नया ₹225 प्रीपेड प्लान पेश किया गया है। यह कदम BSNL के 4G रोलआउट को और मजबूत करेगा।

BSNL का नए ₹225 प्रीपेड प्लान में क्या खास

₹225 का नया BSNL प्रीपेड प्लान

नया ₹225 प्लान यूजर्स को 2.5GB हाई-स्पीड डेटा प्रतिदिन (इसके बाद स्पीड 40Kbps तक घट जाएगी), अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग,100 SMS प्रति दिन और 30 दिन वैलिडिटी देता है। यह प्लान उन कस्टमर्स के लिए है जो कम कीमत पर वॉइस और डेटा का संतुलित कॉम्बिनेशन चाहते हैं।

इसी प्राइस रेंज में अन्य प्लान्स

BSNL के मौजूदा प्लान्स में कई विकल्प मौजूद हैं।

  • ₹229 और ₹228 प्लान: 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/दिन, 1 महीने की वैधता
  • ₹199 प्लान: 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/दिन, 28 दिन की वैधता

लॉन्ग-टर्म यूजर्स के लिए ऑफर्स

लंबी अवधि वाले यूजर्स के लिए BSNL ने कई विकल्प दिए हैं।

  • ₹2399 प्लान: 365 दिन, 2GB/दिन डेटा
  • ₹1999 प्लान: 330 दिन, 1.5GB/दिन डेटा
  • ₹997 प्लान: 160 दिन, 2GB/दिन डेटा
  • ₹599 प्लान: 84 दिन, 3GB/दिन डेटा
  • इनमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन शामिल हैं।

BSNL का 'स्वदेशी' 4G नेटवर्क

27 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BSNL का 'स्वदेशी 4G नेटवर्क' लॉन्च करेंगे। यह इवेंट ओडिशा के झारसुगुड़ा से होगा, वहीं टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुवाहाटी से इस लॉन्च में शामिल रहेंगे।

टेलीकॉम मंत्रालय के मुताबिक, यह नेटवर्क क्लाउड-बेस्ड और फ्यूचर-रेडी है, जिसे आसानी से 5G में अपग्रेड किया जा सकता है। BSNL का 4G स्टैक एक साथ करीब 98,000 साइट्स पर शुरू किया जाएगा।

क्यों खास है यह लॉन्च?

BSNL का यह कदम भारत को उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल करेगा, जो खुद का टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाते और इस्तेमाल करते हैं। इससे न केवल देश की डिजिटल ताकत बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में भी तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी।

BSNL अपने नए प्रीपेड प्लान्स और 'स्वदेशी' 4G नेटवर्क के साथ फिर से निजी टेलीकॉम कंपनियों को चुनौती देने की तैयारी में है। ₹225 जैसे किफायती प्लान्स और 5G-रेडी टेक्नोलॉजी के साथ, आने वाले समय में यूज़र्स को बेहतर और सस्ता नेटवर्क अनुभव मिलने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL Launches New Rs 225 Prepaid Plan with 2.5GB Daily Data and Unlimited Calls
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X