BSNL ने लॉन्च किया 45 रुपए का प्लान, दे रहा है Jio, Airtel और Vi से भी ज्यादा डेटा
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 45 रुपये का एक नया फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) पेश किया है। एफआरसी को एक प्रोमोशनल स्कीम के तहत लॉन्च किया गया है और यह केवल लिमिटेड टाइम के लिए वैलिड होगा। बीएसएनएल के इस 45 रुपये के FRC में कस्टमर्स को 10GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS मिलते है। और इसकी वैलिडीटी 45 दिनों की है।

बता दें कि 45 दिन के बाद बीएसएनएल यूजर्स अपनी पसंद के किसी अन्य प्लान में शिफ्ट हो सकते हैं। इस FRC को 6 अगस्त तक प्रमोशनल बेसिस पर पेश किया गया है। इसके अलावा कंपनी एक फ्री सिम प्लान भी चला रही है, जो 31 जुलाई तक एक्टिव रहेगा।
नए एफआरसी के अलावा, BSNL ने अपने 249 रुपये के प्रीपेड प्लान को भी रेगुलराइज्ड कर दिया है, जो 60 दिनों की वैलिडीटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ डेली का 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 फ्री SMS मिलते है।
BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: कौन दे रहा है बेस्ट प्लान
इस प्रकार BSNL का यह 45 वाला रुपए वाला अन्य टेलिकॉम प्रोवाइडर एयरटेल और जियो तथा वोडाफोन आइडिया को टक्कर दे सकता है। एयरटेल, वीआई और जियो तीनों ही अपने कस्टमर्स को 50 रुपये से कम में कॉम्बो और डेटा प्लान देते है।रिलायंस Jio अपने यूजर्स को 51 रुपये का प्लान ऑफर करता है जिसमें 6GB डेटा और 656 IUC मिनट के साथ-साथ अनलिमिटेड Jio से Jio मिनट्स भी मिलते है।
इन प्लान्स में एयरटेल का 48 रुपये का प्लान है, जो यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 3GB डेटा ऑफर करता है। हालांकि इसमें कोई कॉलिंग बेनिफिट नहीं मिलता है। साथ ही एयरटेल 49 रुपये का भी एक प्लान दे रही है जिसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडीटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 100 MB डेटा मिलता है।
वीआई (Vodafone Idea) अपने यूजर्स के लिए 48 रुपये का प्लान देता है, जिसमें यूजर्स को 28 दिनों के लिए 3 जीबी डेटा मिलता है, और साथ में 400 एमबी तक अतिरिक्त डेटा भी मिलता है। एयरटेल की तरह Vi का 49 रुपये का भी प्लान है और उसमें 400 एमबी तक डेटा और 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड टॉकटाइम मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








