Home
Tariff plan

BSNL के इस बूस्टर डोज में मिलेगा 1 GB डेटा रोजाना, जानें कीमत और वैधता

BSNL Recharge Plan: अगर आप भी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) यूजर हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। कंपनी ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। जिसके तहत अब यूजर्स मात्र 87 रुपए में रोजाना 1 जीबी डाटा का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही 14 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की भी फैसिलिटी दी जा रही है। तो आइए आपको इस बूस्टर डोज की वैधता से लेकर इस पर मिलने वाले फैसिलिटी के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।

87 रुपये का यह प्लान 14 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। जिसमें 1 जीबी डेली डेचा , फ्री अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ यूजर्स को रोजाना 100 SMS मिलेंगे। बीएसएनएल का यह प्लान कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपको बता दें, 1 GB डेली डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 केबीपीएस हो जाएगी। कंपनी ने इस प्लान को देश के सभी सर्कल के लिए जारी किया है।

BSNL के इस बूस्टर डोज में मिलेगा 1 GB डेटा रोजाना, जानें कीमत और वैधता

इसके अलावा आप कंपनी के दूसरे प्लान को भी देख सकते हैं। जो कम कीमत में आ रहे हैं।

108 रुपये वाला प्लान

BSNL के 108 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में मुंबई और दिल्ली में MTNL नेटवर्क पर भी अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा दी गई है। यह प्लान 1 GB कुल डेटा ऑफर करता है। जो 28 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है।

118 रुपये वाला प्लान

इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलेगी। यानि कि, ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल कर सकता है। इस प्लान के तहत 0.5 जीबी डेटा रोजाना मिलेगा। यह प्लान 20 दिनों की वैधता के साथ आएगा।

147 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल के 147 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉल फैसिलिटी मिल रही है। इस प्रीपेड प्लान में टोटल 10 GB डेटा ऑफर किया जाता है। यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आएगा।

184 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल के इस प्लान के तहत यूजर को रोजाना 1GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी अपने धारक को 100 एसएमएस हर दिन ऑफर कर रही है। बीएसएनएल का यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ आएगा। इसके साथ ही इस प्लान में Lystn पॉडकास्ट का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। 184 रुपये वाले प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL has launched a new plan of Rs 87 for its users. In which many facilities are available with 1 GB data daily.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X