Home
Tariff plan

BSNL ने लॉन्च किए दो सस्ते और बेस्ट प्लान्स, 30 और 84 दिनों की वैलिडिटी वाले ऑफर्स, जानें कीमत और फायदें

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL लगातार अपने यूजर्स के लिए नए साल के गिफ्ट लेकर आ रही है, जिसमें कंपनी अपने यूजर्स को सस्ती कीमत पर लंबी वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर कर रही है।

जी हां, अब कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जो कि 30 और 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे। आइए प्लान्स के बारे में जानें।

BSNL ने लॉन्च किए दो सस्ते और बेस्ट प्लान्स, जानें कीमत और फायदें

BSNL के दो नए प्रीपेड प्लान्स

कंपनी ने एक मंथली प्लान को पोर्टफोलियो का हिस्सा बनाया है, जो कि पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहा है। बात करें दूसरे प्लान की तो ये 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया है, जो कि यूजर्स के हाई डेटा डिमांड को पूरा करेगा। ये दोनों प्लान्स भारत के सभी सर्कल्स में सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है और इनकी कीमतें क्रमश: 215 रुपये और 628 रुपये रखी गई है।

BSNL का 215 रुपये वाला प्लान

कंपनी के नए 215 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा डेली 100 SMS भेजने के लाभ मिलेंगे। साथ ही इसमें 2GB डेली डेटा भी मिलेगा। इन सब के अलावा, इसमें Hardy Games, Challenger Arena Games, Gameon, Astrocell, Gameium, Lystn, Podcast, Zing Music, Wow Entertainment और BSNL Tunes का एक्सेस भी मिलेगा।

BSNL का 628 रुपये वाला प्लान

अगर आपको लंबी अवधि वाले प्लान की तलाश है, तो आप 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान लें सकते हैं। इस प्लान में आपको 3GB डेली डेटा, डेली 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल के लाभ मिलेंगे। इस प्लान में भी आपको Hardy Games, Challenger Arena Games, Gameon और Astrocell का एक्सेस मिलेगा।

ये प्लान आपको मयूजिक सुनने और वीडियो कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए Lystn, Podcast, Zing Music, Wow Entertainment और BSNL Tunes जैसे भी लाभों का लुत्फ देगा।

BSNL के 277 रुपये वाला प्लान भी देखें

BSNL ने हाल ही में यूजर्स के लिए 277 रुपये वाला प्लान लॉन्च कर न्यू ईयर गिफ्ट दिया है, जो कि 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया है। इस प्लान की टाइम लिमिट 16 जनवरी 2024 तक है। यानी की इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपके पास सीमित समय है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now BSNL company has launched two new prepaid plans for its users, which will be available with validity of 30 and 84 days. Let's know about the plans.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X