ये हैं BSNL के सबसे किफायती 4G डेटा प्रीपेड प्लान्स
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल/BSNL) अपने यूजर्स को कई 4G प्रीपेड प्लान पेश करता है। अगर हम अफोर्डेबल प्लान्स की बात करें तो बीएसएनएल के पास कई शानदार सस्ते प्लान्स हैं। हालांकि भारतीय मार्केट में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने ज़्यादातर यूजर्स को बना रखा है लेकिन फिर भी बहुत से यूजर्स BSNL के नेटवर्क को इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अगर आप भी BSNL के यूजर्स है और इसमें आप सबसे किफ़ायती 4G डेटा प्लान खोज रहे हैं, तो हमने यहाँ कुछ ऑप्शन बताए है जिसमें आप जरूर खरीद सकते हैं।

ये हैं BSNL के सबसे किफायती 4G डेटा प्रीपेड प्लान्स
हम जो पहला प्लान बता रहे हैं, वो है 49 रुपये का और इसकी वैलिडिटी 24 दिनों की मिलती है। इसके अलावा BSNL के इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर 100 मिनट फ्री कॉलिंग और 100 एसएमएस के साथ 2GB डेटा मिलता है। फ्री कॉलिंग मिनट्स के बाद यूजर्स को वॉयस कॉल के लिए 45 पैसे प्रति मिनट का भुगतान करना होगा।
इसके अलावा BSNL के यूजर्स के लिए 'STV_99' प्लान भी है। यह प्लान 99 रुपये में आता है और इसकी वैलिडिटी 22 दिनों की है। यह 99 एसएमएस और एक व्यक्तिगत रिंग टोन के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनीफिट ऑफर करता है। हालांकि इस प्लान के साथ कोई डेटा नहीं मिलता है।
इसके अलावा आप 147 रुपए के प्लान को भी देख सकते हैं। यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और यूजर्स को बीएसएनएल की रिंगटोन के लिए फ्री मेम्बरशिप के साथ 10GB इन्टरनेट डेटा भी मिलता है। इस प्लान में वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट शामिल है लेकिन इसके साथ कोई एसएमएस बेनिफिट नहीं है।
इस प्रकार अगर आप भी एक भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल/BSNL) के यूजर्स है और कम कीमत वाले प्रीपेड प्लान्स की तलाश में हैं, तो ये प्लान्स आपके लिए बहुत खास हो सकते हैं। हालांकि BSNL और भी कई शानदार 4G डेटा प्लान ऑफर करता है जिसमें हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications








