Home
Tariff plan

Mother's Day पर BSNL का खास तोहफा; कम कर दी इन 3 प्लान्स की कीमत

Mother's Day BSNL Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मदर्स डे के अवसर पर अपने कस्टमर्स को एक खास तोहफा दिया है। कंपनी ने तीन फेमस लॉन्ग टर्म रिचार्ज प्लान्स पर 5 प्रतिशत की छूट देने का ऐलान किया है। यह ऑफर 7 मई से शुरू होकर 14 मई तक लागू रहेगा। बता दें कि इस साल मदर्स डे 11 मई, रविवार को मनाया जा रहा है और BSNL का यह ऑफर इसी खास मौके को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है।

कंपनी ने इस ऑफर के बारे में अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से बताया है। कस्टमर्स को यह छूट BSNL की वेबसाइट या BSNL Selfcare App के जरिए रिचार्ज करने पर मिलेगी। इस ऑफर के तहत 2399 रुपये, 997 रुपये और 599 रुपये वाले प्लान्स पर छूट दी जा रही है, जिससे कस्टमर्स को सबसे ज्यादा 120 रुपये तक की बचत हो सकती है।

BSNL ने दिया Mother's Day का तोहफा

BSNL 2399 रुपये वाला प्लान

यह प्लान BSNL के सबसे लोकप्रिय लॉन्ग-टर्म प्लान्स में से एक है, जो अब ऑफर के तहत सिर्फ 2279 रुपये में मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 395 दिनों की है, यानी पूरे एक साल से भी अधिक की वैलिडिटी मिलती है। इसमें कस्टमर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, भारत में कहीं भी अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।

इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें BiTV की फ्री वैलिडिटी भी दी जाती है, जिससे कस्टमर्स अपने मोबाइल पर 350 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स का आनंद ले सकते हैं।

BSNL 997 प्लान

यह प्लान उन लोगों के लिए सही ऑप्शन है जो कम अवधि के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं। इस प्लान के साथ 160 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा आपको 2GB प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS डेली मिलते हैं।

997 रुपये का यह प्लान अब केवल 947 रुपये में उपलब्ध होगा, जिससे 50 रुपये की बचत होगी। इसमें भी BiTV का मुफ्त एक्सेस कस्टमर्स को दिया जा रहा है।

BSNL 599 रुपये प्लान

अगर आप थोड़े कम वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में हैं, उनके लिए यह 599 रुपये वाला प्लान सबसे उपयुक्त है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इसमें 3GB प्रतिदिन डेटा, भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है।

अब इस प्लान पर 5 प्रतिशत की छूट के बाद इसकी कीमत 569 रुपये हो गई है, जिससे कस्टमर्स को 30 रुपये की सीधी बचत मिलेगी। अन्य प्लान्स की तरह इसमें भी BiTV की सुविधा है।

मदर्स डे जैसे खास मौके पर BSNL का यह कदम कस्टमर्स को एक सस्ता और बेहतर कनेक्टिविटी ऑप्शन देता है। जिन यूजर्स को लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की जरूरत है, उनके लिए यह ऑफर एक बेहतरीन अवसर है। साथ ही, BiTV जैसी सर्विस के फ्री एक्सेस से मनोरंजन भी सुनिश्चित होता है।
अगर आप अपनी मां के साथ जुड़ाव बनाए रखना चाहते हैं और उन्हें एक सही गिफ्ट देना चाहते हैं, तो BSNL का यह ऑफर एक सही ऑप्शन हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL Mother's Day gift for users reduce price for 3 long term recharge plans
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X