Home
Tariff plan

BSNL यूजर्स की मौज, 900 रुपये से भी कम में 6 महीने की वैलिडिटी, यहां जानें कीमत व फायदें

BSNL ने सरकारी स्वामित्व में रहते हुए Jio, Airtel और Vodafone idea जैसी निजी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है और अपनी यूजर्स संख्या में बढ़ोत्तरी की है।

TRAI के नए नियमों ने निजी कंपनियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं BSNL ने कम कीमत में 6 महीने का प्रीपेड प्लान लॉन्च कर टेलीकॉम बाजार में हलचल मचा दी है। यह सस्ता प्लान Airtel और Jio जैसे कंपनियों के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है, खासकर जब वे अपनी कीमते बढ़ाने के बाद ग्राहकों को खो रही हैं।

900 रुपये से भी कम में 6 महीने की वैलिडिटी और कई फायदे, जानें डिटेल

BSNL के 180 दिन वाले प्लान की कीमत व फायदे

BSNL ने अपने मध्यम वर्ग ग्राहकों के लिए एक किफायती 180 दिन की वैधता वाला नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,000 रुपये से भी कम महज 897 रुपये है। यानी कि, मंथली इस प्लान की लागत मात्र 150 रुपये होगी, जो इसे बेहद सस्ता बनाता है।

इस प्लान के तहत ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा और दिल्ली , मुंबई में MTNL नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग भी की जा सकेगी। BSNL का यह किफायती प्लान अब बाजार में हलचल मचाने वाला है।

BSNL का यह प्लान एक बेहतरीन ऑप्शन है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो सेकेंडरी सिम के तौर पर BSNL का इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान में 90GB डेटा भी ऑफर किया जा रहा है, जो 180 दिनों तक के लिए वैध रहेगा और डेटा खत्म होने के इंटरनेट स्पीड 40kbp तक घट जाएगी।

इसके अलावा ग्राहकों को रोजाना 100 फ्री SMS भेजने की सुविधा मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है और बेहद किफायती कीमत में एक मजबूत कनेक्टिविटी एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

TRAI के नए नियमों के तहत बिना प्लान के सिम 90 दिनों तक निष्क्रिय नहीं होगा। अगर सिम में 20 रुपये बैलेंस है, तो कंपनी इसे काटकर सिम की सक्रियता अवधि को 30 दिन और बढ़ा देगी। इसके बाद कंपनी अतिरिक्त 15 दिन का समय भी देगी। इस अवधि के बाद अगर सिम का उपयोग नहीं होता है, तो कंपनी सिम को निष्क्रिय कर सकती है और उस नंबर को फिर दूसरे कस्टमर को दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL New Prepaid 897 Recharge Plan With Validity of 180 days Know Its Benefits in Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X