Home
Tariff plan

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इन प्लान में मिल रहा 75GB एक्स्ट्रा डेटा

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) अपने दो प्रीपेड प्लान्स के साथ प्रमोशनल ऑफर लेकर आया है। बता दें कि ये दोनों ही प्लान लॉन्ग टर्म वाले हैं जिनकी कीमत 2399 रुपये और 2999 रुपये है। ये दोनों ही प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं और ये उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत है और बार-बार रिचार्ज नहीं करवाना चाहते। यदि आप भी इनमें से किसी प्लान को सब्सक्राइब करते हैं तो अब आपको 75GB का फ्री एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा। तो आइए BSNL के इस विशेष ऑफर के बारे में जानते हैं।

BSNL के इन दो प्रीपेड प्लान्स पर मिल रहा है 75GB का फ्री एक्स्ट्रा डेट

BSNL अपने 2 प्रीपेड प्लान्स पर दे रहा है 75GB का एक्स्ट्रा डेटा

बीएसएनएल 2399 रुपये और 2999 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ अभी 75GB का एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है। हालांकि आपको बता दें कि यह ऑफर 31 अगस्त तक ही उपलब्ध है। तो अगर आप भी BSNL के यूजर हैं तो इस ऑफर का फायदा उठाकर 75GB डेटा पा सकते हैं।

BSNL के इन दो प्रीपेड प्लान्स पर मिल रहा है 75GB का फ्री एक्स्ट्रा डेट

BSNL का 2399 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन के साथ आता है। पहले 30 दिनों के लिए फ्री PRBT और पहले 30 दिनों के लिए Eros Now एंटरटेनमेंट का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। अभी अगर यूजर इस प्लान को खरीदते है तो उन्हें 75GB डाटा फ्री में मिलेगा। तो इस प्लान द्वारा दिया जाने वाला कुल डेटा 730GB से बढ़कर 805GG हो जाएगा।

BSNL का 2999 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 2999 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी 2399 रुपये वाले प्लान की तरह ही बेनिफिट्स मिलते है। फर्क सिर्फ इतना है कि 2999 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा मिलता है। इस तरह प्लान में 75GB के फ्री एक्स्ट्रा डेटा के साथ, कुल 1170GB डेटा हो जाता है।

इस प्रकार अभी आपके पास अच्छा मौका है जिसमें आपको एकदम फ्री में 75GB का इंटरनेट डेटा मिल सकता हैं।

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL has come up with promotional offers with its two prepaid plans. Let us know that both these plans are long-term, which cost Rs 2399 and Rs 2999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X