BSNL के इस सस्ते प्लान में ग्राहकों के मिलेंगे ढेरों फायदे, जानें कीमत, वैधता और बैनेफिट्स
टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ हाइक के बाद BSNL में पिछले एक महीने से लोग लगातार नंबर पोर्ट करा रहे हैं। जिसे देखते हुए कंपनी ने भी अपने ग्राहकों के लिए नए-नए प्लान भी पेश करना शुरू कर दिया है।
इसी के तहत BSNL ने एक 105 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान पेश किया है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत व बैनेफिटिस बताते हैं।

जैसा कि, हमने आपको बताया कि, निजी कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL की मांग लोगों में बढ़ गई है। BSNL आज भी अपने सस्ते प्लांस के लिए जाना जाता हैं।
BSNL का 105 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान- इसकी कीमत 666 रुपये है, जिसमें ग्राहक को पूरे 105 दिनों की वैधता मिलती है। BSNL के इस प्लान के तहत ग्राहक को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है।

इसके अलावा यूजर रोजाना 2GB डाटा का भी लाभ ले सकेगा। यानी की ग्राहकों को इस प्लान के तहत कुल 210GB डाटा ऑफर किया जाता है। प्लान के तहत डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40kbps हो जाएगी। इतना ही नहीं ग्राहक BSNL के इस प्लान के तहत डेली फ्री 100 SMS का भी लाभ ले सकेगा।
इसके अलावा BSNL ने एक और नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। जिसमें एक साल तक रोजाना ग्राहक को 3GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। BSNL के इस लेटेस्ट प्लान की कीमत 2,999 रुपये तय की गई है।
इसके तहत ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। जिसमें रोमिंग फ्री कॉलिंग भी शामिल किया गया है। इसके अलावा BSNL के इस प्लान में आपको रोजाना 3GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है।
डेली का डाटा खत्म होने के बाद स्पीड 40Kbps हो जाएगी। साथ ही आपको इस प्लान में डेली 100 SMS मिलेंगे। इसकी वैधता की बात करें तो यह 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








