Home
Tariff plan

BSNL के 200 रुपये से भी कम वाले रिचार्ज प्लान्स, मिलेंगे दमदार फायदें, देखें लिस्ट

पिछले कुछ समय से BSNL लगातार अपने यूजर्स में बढ़त दर्ज कर रही है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान्स ने यूजर्स को परेशान कर दिया है, जिस वजह से यूजर्स बीएसएनएल कंपनी की तरफ अपना रुख कर रहे हैं।

अपने ग्राहकों को आकर्षित करने में कंपनी भी कोई कसर नहीं रखती है और ग्राहकों के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। ताकि महंगाई की मार का शिकार होने से यूजर्स बच सकें। आज हम आपको BSNL के ऐसे प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि आपको 200 रुपये से भी कम कीमत में मिल जाएंगे। जानने के लिए आगे पढ़ें...।

BSNL के 200 रुपये से भी कम वाले रिचार्ज प्लान्स

BSNL के 200 रुपये से भी कम वाले रिचार्ज प्लान्स

BSNL का 107 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

इस प्लान में यूजर्स को डेटा और कॉलिंग का फायदा मिलता है। यह प्लान 50 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 200 मिनट की फ्री वॉयस कॉलिंग और 3G डेटा मिलता है। एक्सट्रा लाभों के रूप में इस प्लान में 50 दिन तक की BSNL ट्यून भी मिलती है। यह प्लान उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है, जो कि कम कॉलिंग करते हैं।

BSNL का 153 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी, जिसमें यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का लाभ ले सकेंगे। साथ ही, इस प्लान में 1GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलेगा और 100 SMS प्रति-दिन के हिसाब से मिलेंगे। अगर आपका 1GB हाई-स्पीड डेटा समाप्त हो जाता है, तो इसके बाद भी आप 40kbps स्पीड से इंटरनेट का यूज कर सकेंगे।

BSNL का 199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

बता दें कि यह प्लान पूरे एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में डेली 2GB डेटा मिलता है। लिमिट समाप्त होने पर डेटा की स्पीड घटकर 80kbps तक हो जाती है। इसमें भी आपको 100 SMS प्रति-दिन के हिसाब से मिलेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you about such plans of BSNL, which you will get for less than Rs 200. These plans will give you many benefits.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X