Home
Tariff plan

BSNL Republic Day Offer: इन कुछ प्लान्स पर सब कुछ मिलेगा अनलिमिटेड

भारत में कुछ दिनों के बाद ही गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस मौके लगभग सभी कंपनियां अपने-अपने यूज़र्स के लिए कई तरह के ऑफर्स को पेश कर रही है। इस मौके पर बीएसएनएल कंपनी भी पीछे रहने वाली है नहीं। बीएसएनएल कंपनी ने रिपब्लिक डे के कई ऑफर्स को पेश किया है।

बीएसएनएल का रिपब्लिक डे ऑफर

बीएसएनएल का रिपब्लिक डे ऑफर

बीएसएनएल रिपब्लिक डे 2021 के ऑफर्स की बात करें तो इस कंपनी ने अपने दो लॉन्ग टर्म प्लान्स पर एक्सट्रा वैलिडिटी देने की घोषणा की है। इनमें एक प्लान की कीमत 1,999 रुपए है और दूसरी प्लान की कीमत 2,399 रुपए है।

₹1,999 वाला प्लान

₹1,999 वाला प्लान

बीएसएनएल का पहला लॉन्ग टर्म प्लान 1999 रुपए का है। इस प्लान की वैधता को इस सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने 21 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि एक साल की वैधता मिलने वाले इस प्लान में यूज़र्स को 365 दिनों की जगह 386 दिनों क वैधता मिलेगी। ये ऑफर भी 10 जनवरी से ही लाइव हो गया है और यह 31 जनवरी को खत्म हो जाएगा।

₹2,399 वाला प्लान

₹2,399 वाला प्लान

2,399 रुपए का लॉन्ग टर्म प्लान बीएसएनएल का दूसरा लॉन्ग टर्म प्लान 2,399 रुपए का है। इस प्लान में कंपनी ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 72 दिनों की अतिरिक्त वैधता देने की बात कही है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की जगह 437 दिनों की होगी। हालांकि इस ऑफर का फायदा 31 जनवरी 2021 तक वैलिड रहेगा। सभी यूज़र्स को 10 जनवरी से ये ऑफर दिखाई देने लगेगा।

₹398 का नया प्लान

₹398 का नया प्लान

बीएसएनएल कंपनी ने इस गणतंत्र दिवस के मौके पर एक नया प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 398 रुपए है। इस प्लान की खास बात यह है कि इस प्लान में कोई एफयूपी लिमिट नहीं होगी। इसके जरिए आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकते हैं। यही बीएसएनएल के इस प्लान का ऑफर है। आपको बता दें कि आप इसके जरिए रोज 100 एसएमएस का फी फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा आप अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा का भी इस्तेमाल इस प्लान के जरिए कर सकते हैं।

बीएसएनएल के कुछ अन्य ऑफर्स

बीएसएनएल के कुछ अन्य ऑफर्स

बीएसएनएल के बहुत सारे टॉपअप्स को भी फुलटाइम बेनिफिट्स के साथ एक लिमिटेड पीरियड के लिए लॉन्च किया है। इस लिस्ट में Rs 120, Rs 150, Rs 200, Rs 220, Rs 300, Rs 500, Rs 550, Rs 1,000, Rs 1,100, Rs 2,000, Rs 3,000, Rs 5,000 और Rs 6,000 रुपए के प्लान शामिल है। ये सभी प्लान फुल टाइम टॉकटाइम के साथ आता है लेकिन यह एक लिमिटेड टाइम के लिए ही होता है। अब इन सभी बीएसएनएल के गणतंत्र दिवस के खास ऑफर्स को जानने के बाद आप बताएं कि आपको इनमें से कौनसा ऑफर सबसे अच्छा लगा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Republic Day will be celebrated in India only after a few days. On this occasion, almost all companies are offering many types of offers for their users. The BSNL company is also not going to lag behind on this occasion. The BSNL company has offered several Republic Day offers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X