Home
Tariff plan

एक बार में सालभर की छुट्टी, कम कीमत में तगड़े बेनिफिट, BSNL का गजब प्लान

BSNL Rs1198 Plan: अपने लिए किफायती रिचार्ज प्लान तलाशना वाकई एक बड़ी चुनौती है। हर किसी को ऐसा प्लान चाहिए होता है, जिसमें कॉलिंग, एसएमएस और डेटा की सुविधा मिलती हो। अगर आप BSNL यूजर हैं तो हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जो बहुत कम कीमत में आपकी कई जरूरतों को पूरा कर सकता है।

सालभर की वैलिडिटी वाले इस प्लान में कॉलिंग, एसएमएस और डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। आइए, जानते हैं BSNL के 1198 रुपये वाले प्लान की पूरी डिटेल।

बार-बार रिचार्ज कराने का झंझट खत्म

एक रिचार्ज में सालभर की टेंशन फ्री

BSNL के इस प्लान को एक्टिव करवाने के बाद आपको बार-बार रिचार्ज के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। इसमें पूरे 12 महीनों के लिए डेटा मिलता है, जिसकी लिमिट हर महीने 3GB है। इसमें यूजर्स को प्रतिमाह 300 कॉलिंग मिनट्स मिलती हैं, साथ ही हर महीने 30 एसएमएस करने की सुविधा मिलती है। लिमिट खत्म होने के बाद सर्विस के लिए अलग से चार्ज लिया जाता है।

किन लोगों के बेस्ट है प्लान?

यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है, जो बीएसएनएल की सिम को सेकेंडरी सिम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। यह प्लान सिम को एक्टिव रखने के मकसद से एकदम अच्छा है। इसमें कभी-कभार यूज करने के लिए डेटा मिलता है। साथ में कॉलिंग और एसएमएस जैसे बेनिफिट तो हैं ही।

कीमत भी है अफोर्डेबल

इस एनुअल प्लान को जियो-एयरटेल के प्लान से कंपेयर किया जाए तो यह काफी किफायती है। इसकी कीमत महज 1,198 रुपये है। इस हिसाब से प्लान में हर महीने करीब 100 रुपये का खर्च आता है।

BSNL 1499 प्लान डिटेल

इसके अलावा बीएसएनएल 1,499 रुपये वाला भी एक प्लान ऑफर करता है, इसमें वैलिडिटी घटकर 336 दिन की हो जाती है, लेकिन बेनिफिट्स बढ़ जाते हैं। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसमें कुल 24GB डेटा रोलआउट किया जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL Rs 1198 annual plan Details check all benifits here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X