BSNL Rs 22 Plan: मिल रही तीन महिने की वैधता, Jio, Airtel और Vi नहीं कर पा रहे मुकाबला
सस्ते प्रीपेड प्लान की बात करे तो भारत सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को देश की दिग्गज Telecom companies जैसे कि Jio, Airtel और Vodafone Idea भी टक्कर नहीं दे पाती हैं. बेशक जियो ने भारत में फ्री टेलीकॉम बेनिफिट्स (free telecom benefits) की शुरुआत की थी.

आज के समय में यह कंपनी भी सस्ते प्रीपेड प्लान के मामले में बीएसएनल से पीछे छूट जाती है. आज हम आपको BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि ग्राहकों को 90 दिनों तक की वैधता प्रदान करता है.
BSNL Rs 22 prepaid plan
BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है. हालांकि इस प्लान में कोई फ्री Voice calling और data का लाभ नहीं मिलता है. मगर इस प्लान में लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग के लिए 30 पैसा प्रति मिनट चार्ज लगता है.
Vodafone Idea Rs 19 prepaid plan
Vodafone Idea के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा मिलता है. वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 24 घंटे की है. इस प्लान में वोडाफोन ऐप के जरिए मूवीज और टीवी शो का लाभ लिया जा सकता है.

Jio Rs 25 prepaid plan
Jio के 25 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2GB डाटा मिलता है. हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है. वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता मौजूदा एक्टिव प्लान जितनी ही होती है.
Airtel Rs 19 prepaid plan
Airtel के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा मिलता है. वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 1 दिन की है. हालांकि आपको इस बजट में अगर डाटा की जरूरत है तो Jio 25 रुपये में 2जीबी डाटा देता है, वहीं Airtel और Vodafone Idea 1जीबी डाटा ऑफर करते हैं.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








