BSNL के 247 और Jio के 249 रुपये के प्लान में बेहतर कौन है, जानें डिटेल्स में
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) भारत में एकमात्र दूरसंचार ऑपरेटर है जिसने अभी तक प्रीपेड टैरिफ में बढ़ोतरी नहीं की है। राज्य द्वारा संचालित टेल्को ऐसा करने में सही है क्योंकि उसके पास निजी ऑपरेटरों की तुलना में काफी अधिक किफायती प्रीपेड प्लान पेश करके अपने कस्टमर्स के आधार पर नए यूजर्स को आकर्षित करने का एक मौका है। Reliance Jio ने 1 दिसंबर, 2021 से अपने प्रीपेड प्लान्स पर टैरिफ बढ़ोतरी लागू की थी।

दोनों टेलीकॉम लगभग एक ही कीमत के कई प्रीपेड प्लान पेश करते हैं। लोअर-एंड प्लान में, BSNL 247 रुपये का प्लान पेश करता है जबकि Jio 249 रुपये का प्लान पेश करता है। तो आइए देखें कि कौन सा प्लान बेहतर है।
BSNL का 247 रुपये का प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल यूजर्स को 30 दिनों की सेवा वैलिडिटी और 50GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ 247 रुपये का प्रीपेड प्लान देता है। यह प्लान नो लिमिट के साथ आता है, मतलब दिन में जितना चाहे उतना इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, एक बार 50GB डेटा की खपत हो जाने के बाद, इंटरनेट की गति घटकर 80 Kbps हो जाएगी। इस प्लान में एक्स्ट्रा बेनीफिट में इरोज नाउ एंटरटेनमेंट सर्विसेज मिलता हैं।
Reliance Jio का 249 रुपये का प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो के 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में काफी बदलाव देखने को मिला है। यह प्लान अब केवल 23 दिनों की सर्विस वैलिडिटी प्रदान करता है। यूजर्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के अलावा 2GB डेटा मिलता है। इसलिए जहां इस प्लान की वैलिडिटी बीएसएनएल के 247 रुपये के प्लान के मुकाबले काफी कम है, वहीं यूजर्स को 46GB डेटा ही मिलता है।
लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह 4G डेटा है जो यूजर्स को Jio के प्रीपेड प्लान के साथ मिल रहा है। बीएसएनएल अभी भी अपने 4जी नेटवर्क को पूरे भारत में लॉन्च करने पर काम कर रहा है।
Reliance Jio के प्रीपेड प्लान में Jio ऐप्स के एक्स्ट्रा बेनीफिट भी शामिल हैं, जिनमें JioTV, JioSecurity, JioCloud और JioCinema शामिल हैं। 4G यूजर्स के लिए जियो का प्लान बेहतर है। लेकिन अगर आप 3जी या 2जी के साथ टिके रह सकते हैं तो बीएसएनएल का 247 रुपये वाला प्लान बेहतर है क्योंकि उसमें ज्यादा डेटा मिलता हैं।


Click it and Unblock the Notifications







