Home
Tariff plan

BSNL का सस्ता धमाका: 5.5 रुपये में रोजाना 2GB डेटा के साथ पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें वैधता

रिलायंस जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (VI) के रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद ज्यादातर यूजर्स ने BSNL का हाथ थाम लिया है। जिसके बाद बड़ी संख्या में BSNL के ग्राहक बढ़े हैं। वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने हाल ही में ऐलान भी किया है कि, प्लान की कीमतों में फिलहाल कंपनी का बढ़ोत्तरी करने की कोई योजना नहीं है।

वहीं, इस वक्त BSNL का एक अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। जिसमें कंपनी अपने ग्राहकों को मात्र 5.5 रुपये में रोजाना 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रही है। तो चलिए आपको बीएसएनएल के इस सस्ते प्लान की डिटेल्स बताते है।

BSNL: मात्र 5.5 रुपये में रोजाना 2GB डेटा के साथ पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL का 45 दिन वैधता वाला प्लान - सबसे पहले आपको बता दें, BSNL का यह सस्ता प्लान 45 दिनों की वैधता के साथ आता है। जो कम दाम में अन्य कंपनियों के मुकाबले ज्यादा वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।
BSNL का यह प्लान उन उपभोक्ताओं के बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो कम दाम में अपने नंबर को ज्यादा दिनों तक एक्टिवेट रखना चाहते हैं। BSNL के इस 45 दिनों की वैधता वाले प्लान के लिए ग्राहकों को 249 रुपये खर्च करने होंगे।

इस प्लान के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS ऑफर करती है। BSNL के इस 249 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 45 दिनों के लिए 90GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। यानी कि, आप रोजाना 2GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बता दें, BSNL के इस प्लान को फर्स्ट रिचार्ज कूपन ऑफर के तहत पेश किया गया है। यानी कि, इस प्लान का लाभ केवल नए उपभोक्ता ही ले सकेंगे। जिन्होंने पहली बार बीएसएनएल में शिफ्ट किया हो, या फिर वे बीएसएनएल में पोर्ट कर रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL Rs 249 Plan: Enjoy 2GB Daily Data, Unlimited Calls and 45 Days Validity
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X