BSNL का बेस्ट प्लान: 400 रुपये से कम में पाएं 150 दिन की वैधता, 60GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के ग्राहकों की संख्या में दिनों-दिन इजाफा हो रहा है। इसके पीछे का मुख्य कारण पिछले महीने Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज प्लान की कीमतों में हुई बढ़त हो सकता है, जिसकी वजह से ग्राहक BSNL की तरफ अपना रुख करते हुए नजर आ रहे हैं।
ऐसे में हम आपके लिए BSNL की लंबी वैलिडिटी वाला एक बेहतरीन प्लान लेकर आए हैं, जो कि कम कीमत में फ्री कॉलिंग, डेटा के साथ और भी बहुत कुछ देगा। आइए इस प्लान की कीमत से लेकर सुविधाओं के बारे में जान लेते हैं।

BSNL का किफायती रिचार्ज प्लान
वैसे तो आपको BSNL में कई बेहतरीन और किफायती रिचार्ज प्लान मिल जाएंगे, जो कि आपको Jio, Airtel और Vi के महंगे रिचार्ज प्लान से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। कंपनी ने इस प्लान को 400 रुपये से भी कम कीमत में रखा है, जिसमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी मिलेगी। बीएसएनएल के इस प्लान को आप 397 रुपये में ले सकते हैं, जिसमें आपको 150 दिन की वैलिडिटी मिलेगी।
इसके साथ ही 397 रुपये के रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2GB डेली डेटा और 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। लेकिन आपको बता दें कि इस प्लान में मिलने वाले ये एक्स्ट्रा बेनिफिट्स आपको सिर्फ 30 दिन के लिए ही मिलेंगे और वैलिडिटी 150 दिनों की मिलेगी।
जल्द 5G लेकर आएगी BSNL
BSNL बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसे में कंपनी ने 5G की भी टेस्टिंग शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक, कंपनी बहुत जल्द अपनी 5जी सर्विस को भारतीय ग्राहकों के लिए पेश कर देगी।
एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL के आंध्र प्रदेश के प्रधान महाप्रबंधक L, Srinu ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा की थी कि BSNL 2025 की शुरुआत में अपनी 5जी सर्विस को पेश कर सकती है। अगर कंपनी अपनी 5जी सर्विस को लेकर आती है, तो इससे Jio, Airtel और Vi को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications








