5 महीने का झंझट खत्म, 400 रुपये से कम में कॉलिंग, डेटा और एसएमएस जैसे फायदे; BSNLयूजर्स की मौज!
अगर आप कम दाम में लॉन्ग टर्म वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग वाला प्लान तलाश रहे हैं, तो हम एक ऐसे ही प्लान के बारे में यहां बताने वाले हैं। BSNL अपने यूजर्स के लिए किफायती कीमत में प्रीपेड प्लान पेश करती है।
अगर आप कम दाम में लॉन्ग टर्म वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग वाला प्लान तलाश रहे हैं, तो हम एक ऐसे ही प्लान के बारे में यहां बताने वाले हैं, जिसमें ये सारे फायदे मिलते हैं।

बीएसएनएल अपने 397 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स के लिए आकर्षक बेनिफिट ऑफर करती है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 150 दिनों तक मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा मिलेगी। पहले 30 दिनों के लिए देशभर में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग का लाभ उठाया जा सकेगा।
150 दिन की वैलिडिटी
इसके अलावा, इस प्लान में यूजर्स को पूरे देश में मुफ्त रोमिंग की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि, 30 दिनों के बाद यूजर्स को आउटगोइंग कॉल के लिए टॉप-अप करना होगा, लेकिन इनकमिंग कॉल की सुविधा 150 दिनों तक जारी रहेगी। डेटा के मामले में, इस प्लान में पहले 30 दिनों तक प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलेगा।
इसके बाद यूजर्स को 40 केबीपीएस की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा उपलब्ध होगा। साथ ही, पहले 30 दिनों के लिए रोजाना 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी दी जाएगी।
जियो-एयरटेल से काफी किफायती?
जियो-एयरटेल की तुलना में बीएसएनएल का यह प्लान काफी किफायती है। अगर इस कीमत में जियो-एयरटेल का प्लान लेना हो तो मुश्किल है, लेकिन बीएसएनएल 400 रुपये से भी कम में 5 महीने की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहा है। जिसमें कई बेनिफिट मिलते हैं।
यह प्लान ऐसे लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है, जो बीएसएनएल की सिम को सेकेंडरी सिम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और उसे एक्टिव रखने के लिए किफायती प्लान तलाश रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








