BSNL ने 599 रुपये का प्रीपेड प्लान किया पेश, 3GB डेली डेटा के साथ पाए इतना सबकुछ
BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए नया प्लान पेश किया है। बीएसएनएल का यह प्रीपेड प्लान अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए बड़ी चुनौती है। देश की चार बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल बीएसएनएल एकमात्र सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी है। सबसे अधिक ग्राहकों वाली अन्य तीन कंपनियों में Jio, Airtel और Vodafone Idea (VI) है।
टेलीकॉम कंपनियों ने जुलाई में अपने प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी की थी। लेकिन BSNL अभी भी पहले की तरह ही कम दाम में बेहतरीन प्लान उपलब्ध करा रहा है।

अपनी महंगी सेवाओं को बेहद कम कीमत पर पेश करने की बीएसएनएल की कार्रवाई दिन-ब-दिन निजी टेलीकॉम कंपनियों के लिए खतरा बनती जा रही है। यूजर्स अब दूसरे कंपनियों का कनेक्शन छोड़कर बीएसएनएल को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
ऐसे में यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए BSNL ने और प्लान पेश किया है। निजी कंपनियों के प्लान महंगे होने के बावजूद BSNL लोगों का पसंदीदा टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। BSNL ने एक ऐसा प्लान पेश किया है जो डेली 3GB डाटा के साथ बहुत कुछ ऑफर कर रहा है। आइए आपको इसकी कीमत और वैधता बताते हैं।
BSNL का 599 रुपये वाला प्लान- BSNL के 599 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की है। जिसके तहत ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS और डेली 3GB डेटा यानी कुल 252GB डाटा ऑफर किया जाता है।
इस प्लान के तहत डेली डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40kbps हो जाएगी। ग्राहकों को कंपनी इस प्लान के साथ Astrotell, Hardy Games, Challenger Arena Games, Zing Music, BSNL tunes, GameOn, Gameium, Lystn Podocast एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications