BSNL के 3 बेस्ट प्लान 100 रुपये से कम में डेटा और कॉलिंग बेनेफिट्स के साथ
सभी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लांस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद ज्यादातर यूजर्स ने BSNL का हाथ थामा है। बीएसएनएल अपने किफायती प्लांस के कारण यूजर्स के बीच इस वक्त सबसे लोकप्रिय कंपनी बना हुआ है।
BSNL अपने ग्राहकों के लिए कई किफायती प्लान पेश करता है, जिनमें 100 रुपये से कम में डेटा के साथ कॉलिंग और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। ये प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो कम खर्च में सिम को एक्टिवेट रखना चाहते हैं।

तो आइए आपको आज इस आर्टिकल में BSNL के 3 सबसे सस्ते टॉप प्लांस की डिटेल्स बताते हैं, तो आपकी जरूरतों को पूरी तरह फिट करेंगे।
BSNL का 58 रुपये वाला प्लान
सबसे पहले बात करते हैं, बीएसएनएल के 58 रुपये वाले प्लान की, ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है, जो कम कीमत में शॉर्ट-टर्म हाई-स्पीड डेटा सॉल्यूशन चाहते हैं। इस प्लान की वैधता 7 दिनों की होती है। जिसमें डेली 2जीबी डेटा के साथ कॉलिंग और SMS की भी फैसलिटी मिलती है।
BSNL का 87 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल का 87 रुपये वाला प्लान एक शानदार बजट ऑप्शन है, जो पूरे 14 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान के तहत ग्राहकों के रोजाना 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड लोकर और STD कॉलिंग की सुविधा मिलती है। डेटा और कॉलिंग का यह परफेक्ट कॉम्बो सस्ते में ज्यादा फायदा ऑफर करता है।
BSNL का 94 रुपये वाला प्लान
BSNL का 94 रुपये वाला प्लान सही मायने में वैल्यू फॉर मनी है। इसमें ग्राहत को पूरे 30 दिनों की वैधता मिलती है। प्लान के तहत बैनेफिट्स की बात करें तो इसमें रोजाना 3GB डेटा (यानी कुल 90GB) डेटा और 200 मिनट कॉलिंग की फैसलिटी मिलती है। यह प्लान डेटा और कॉलिंग दोनों की जरूरतों तो किफायती तरीके से पूरा करता है।


Click it and Unblock the Notifications
