Home
Tariff plan

BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया Ultimate Mobile Plan, इसमें मिलेगा सबकुछ

BSNL Ultimate Mobile Plan: अगर आप भी BSNL यूजर हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर के लिए कई तरह के नए प्लान्स पेश किए हैं।

जिसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेटा समेत कई तरह के बेनिफिट्स उपभोक्तओं को ऑफर किए जा रहे हैं। कंपनी ने अपने इन रिचार्ज प्लान्स को Ultimate Mobile Plan का नाम दिया है।

BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया Ultimate Mobile Plan

अब BSNL ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट X पूर्व में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर के जरिए इन प्रीपेड प्लान्स की डिटेल्स को बताने की कोशिश की है। कंपनी ने इस वीडियो में 8 प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में बताया है। तो आइए आगे बीएसएनल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे विस्तार से जानते हैं।

118 रुपये वाला रिचार्ज प्लान- BSNL के इस प्रीपेड प्लान की वैधता 20 दिनों की है। जिसमें यूजर्स को 10GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा उपभोक्ता को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी इस प्लान में ऑफर किया जाता है।

153 रुपये वाला रिचार्ज प्लान- यह प्लान 26 दिनों की वैधता के साथ आता है। जिसमें यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में उपभोक्ता को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग समेत कई अन्य फायदें मिलते हैं।

199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान- इस प्लान की वैधता 30 दिनों की होती है। इसमें यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा के साथ 100 फ्री SMS ऑफर किए जाते हैं।

347 रुपये वाला रिचार्ज प्लान- यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 54 दिनों की वैधता के साथ आता है। जिसमें यूजर्स को रोजाना 2GB और और 100 फ्री SMS ऑफर किए जाते हैं।

599 रुपये वाला रिचार्ज प्लान- यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ 100 फ्री SMS ऑफर किए जाते हैं।

997 रुपये वाला रिचार्ज प्लान- BSNL के इस प्लान की वैधता 160 दिनों की है। इसमें यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलाव रोजाना 100 फ्री SMS का भी उपभोक्ता लाभ ले सकता है।

1,999 रुपये वाला रिचार्ज प्लान- यह प्लान भी 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। जिसमें यूजर को डेली लिमिट के 600GB डेटा ऑफर, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS ऑफर किए जाते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को कई फ्री सर्विसेज भी इसमें ऑफर किए जाते हैं।

2,399 रुपये वाला रिचार्ज प्लान- सबसे पहले बात करते हैं, BSNL के 2,399 रुपये वाले प्लान की। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 395 दिनों की वैधता के साथ आता है। जिसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS ऑफर किए जाते हैं।

इसके साथ ही Gameon And Astrotell, Gameium Zing Music, Hardy Games, Challenger Arna Games, WOW Entertainment, BSNL Tunes, Lystn Podcast सर्विस का भी एक्सेस फ्री मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
bsnl ultimate mobile plan with unlimited voice calling data and more know everything here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X