Home
Tariff plan

BSNL vs Jio: सबसे सस्ते मंथली प्रीपेड प्लान की तुलना और उनके फायदें

BSNL vs Jio: निजी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लांस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद ज्यादातर यूजर्स ने BSNL का हाथ थामा है। सरकारी ऑपरेटर BSNL, Jio और Airtel जैसे प्राइवेट ऑपरेटर्स के मुकाबले कम कीमत में बेहतर रिचार्ज प्लान और लाभ देता है।

निजी कंपनियों में जियो के प्लान सबसे किफायती माने जाते हैं। अगर आप इन नेटवर्क्स में से किसी एक का चयन करने का सोच रहें हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान देना जरूरी है।

 BSNL vs Jio: सबसे सस्ते मंथली प्रीपेड रिचार्ज प्लान की तुलना

BSNL और JIO के बीच सबसे बड़ा अंतर नेटवर्क कवरेज है। जहां बीएसएनएल सस्ते प्लांस ऑफर करता है, वहीं इसकी 4G कलरेज उतनी प्रभावशाली नहीं है। दूसरी ओर जियो पूरे देश में बेहतर कवरेज देता है और 4G के साथ-साथ 5G नेटवर्क भी उपलब्ध है।

बीएसएनएल के प्लांस में सस्ती कीमत पर कई लाभ मिल सकते हैं, जबकि जियो का अनलिमिटेड 5G एक बड़ा फायदा है, जो अब केवल 2GB रोजाना डेटा वाले प्लांस में उपलब्ध है। इस स्टोरी में हम दोनों कंपनियों के मथली प्लांस की तुलना करने जा रहे हैं, जिससे आप समझ पाएंगे की कौन सी कंपनी अपने ग्राहकों को ज्यादा फायदें दे रही है।

बीएसएएनएल और जियो के मंथली रिचार्ज प्लांस में काफी अंतर है। BSNL का 139 रुपये वाले प्लान जो कि 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल ऑफर किया जाता है। जबकि, Jio के 249 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 1GB 4G डेटा प्रतिदिन, डेली 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग 28 दिनों के लिए मिलता है।

राज्य द्वारा संचालित टेलीकॉम कंपनी BSNL के पास 108 रुपये का एक और किफायती प्लान है, जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 1GB डेटा देती है। बीएसएनएल के प्लान की कीमत जियो के सबसे सस्ते मासिक प्लान की लगभग आधी है, लेकिन जियो बेहतर कनेक्टिविटी के साथ JioTV, JioCinema और JioCloud जैसी अन्य फ्री सब्सक्रिप्शन सेवाएं भी ऑफर करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
bsnl vs jio cheapest monthly prepaid plans know which one is better and their benefits in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X