Home
Tariff plan

BSNL vs Vodafone Idea: कौन दे रहा है सबसे अच्छा 84 दिनों के लिए प्रीपेड प्लान

भारत की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और वोडाफोन आइडिया (Vi) दोनों ही तंगी से जूझ रही हैं, लेकिन कंपनियां दोनों ही बहुत अच्छे कम दामों में प्रीपेड प्लान्स दे रही है इसका कारण स्पष्ट रूप से नए ग्राहकों को बनाए रखना और आकर्षित करना है। लेकिन अगर आप दोनों कंपनियों से एक ही रेंज में 84 दिनों का प्रीपेड प्लान चुन रहे हैं, तो आप भ्रमित होने वाले हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों कंपनियां यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी में बहुत अच्छे और ज्यादा बेनिफिट्स के साथ प्लान्स दे रही है।

BSNL vs Vodafone Idea: कौन दे रहा है सबसे अच्छा 84 दिनों के लिए प्रीपेड प्लान

BSNL vs Vodafone Idea: 84 दिनों का प्रीपेड प्लान

BSNL का 599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

शुरुआत करते हैं BSNL के 599 रुपये के प्रीपेड प्लान से। टेल्को इसे देश भर में रहने वाले यूजर्स को प्रदान करता है। यह प्लान यूजर्स को 84 दिनों के लिए डेली 5GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन है। इसके अलावा, यूजर्स को रात में (सुबह 12 बजे से 5 बजे के बीच) अनलिमिटेड डेटा मिलता है, जो शेष दिन के लिए उनके FUP डेटा को प्रभावित नहीं करता है। इसमें ज़िंग का एक एक्स्ट्रा बेनिफिट भी शामिल है।

Vodafone Idea (Vi) का 599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया अपने 599 रुपये के प्रीपेड प्लान को केवल डेली केवल 1.5GB डेटा दे रहा है। यह बीएसएनएल के मुकाबले समान पैसों में मिल रहा है बहुत कम डेटा है। हालांकि इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और वीआई मूवीज और टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म बेनिफिट्स के साथ 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं।

इसके अलावा वीआई के यूजर्स को इस प्लान में 'बिंज ऑल नाइट' और 'वीकेंड डेटा रोलओवर' का ऑफर मिलता है। 'बिंज ऑल नाइट' ऑफर वही है जो बीएसएनएल अपने यूजर्स को रात में अनलिमिटेड डेटा दे रहा है। जबकि Vodafone Idea के इस प्रीपेड प्लान में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है।

और साथ ही इसमें वीकेंट डेटा रोलओवर भी मिलता है जो यूजर्स को वीकेंड पर सप्ताह के दिनों से अपने सभी बचे हुए FUP डेटा का इस्तेमाल करने की अनुमति देता है।

इस प्रकार अगर देखा जाए तो, बीएसएनएल अपने यूजर्स को डेली डेटा वोडाफोन आइडिया से कई गुना ज्यादा दे रहा है लेकिन वीआई की तरह वो टीवी और OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं देता। इसके अलावा BSNL में Vi की तरह वीकेंड रोलओवर का बेनिफिट भी नहीं मिलता है, इसका मतलब यह है कि डेली 5GB का इस्तेमाल न होने पर वो बचा हुआ डेटा किसी काम का नहीं रहता।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL and Vodafone Idea (Vi), is India's one of the biggest telecom companies, are both facing a crisis, but both the companies are offering prepaid plans at very low prices.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X