Home
Tariff plan

200 रुपये से सस्ते है BSNL के शानदार 5 प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स; इन यूजर्स के लिए है बेस्ट

BSNL's 5 Best Prepaid Recharge Plans: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) देश की सबसे पुरानी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है और आज भी यह ग्रामीण इलाकों तक अपनी पहुंच और किफायती प्लानों के लिए लोकप्रिय है। जिन यूजर्स को कम खर्च में डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा चाहिए, उनके लिए BSNL के 200 रुपये से कम वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स बेहतरीन विकल्प हैं।

यहां हम BSNL के 5 सबसे अच्छे बजट प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं, जो आपकी जरूरत के अनुसार डेटा, वॉयस कॉल और SMS की सुविधा देते हैं।

200 रुपये से सस्ते है BSNL के शानदार 5 प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स

107 रुपये प्लान

अगर आपकी डेटा खपत कम है लेकिन आप लंबी वैलिडिटी चाहते हैं, तो 107 रुपये वाला प्लान एक अच्छा ऑप्शन है।

  • कुल 3GB हाई-स्पीड डेटा
  • 35 दिनों की वैलिडिटी
  • 200 मिनट फ्री कॉलिंग (राष्ट्रीय रोमिंग सहित)
  • इसके बाद लोकल कॉल 1 रुपये/मिनट
  • STD कॉल 1.3 रुपये/मिनट
  • SMS 80 पैसे प्रति मैसेज की दर से चार्ज होंगे।
  • डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है।

141 रुपये वाला प्लान

अगर आप डेली डेटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा चाहते हैं, तो ₹141 वाला प्लान आपके लिए बेहतर रहेगा।

  • 1.5GB डेटा प्रतिदिन
  • 30 दिन की वैधता
  • अनलिमिटेड कॉलिंग (किसी भी नेटवर्क पर)
  • 200 SMS प्रतिदिन
  • इस प्लान में डेली लिमिट पूरी होने के बाद डेटा और SMS की सुविधा बंद हो जाती है।

147 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको एक बार में हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

  • 10GB हाई-स्पीड डेटा
  • स्पीड लिमिट खत्म होने के बाद 40 Kbps
  • 30 दिन की वैलिडिटी
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स (रोमिंग सहित)

149 रुपये वाला प्लान

यह उन यूजर्स के लिए है जो रोज़ाना एक निश्चित मात्रा में डेटा की खपत करते हैं।

  • 1GB डेटा प्रतिदिन
  • 28 दिन की वैधता
  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 100 SMS प्रतिदिन
  • यह प्लान एक ऑल-राउंडर की तरह काम करता है और स्टूडेंट्स के लिए आदर्श है।

197 रुपये वाला प्लान

  • 70 दिन की वैलिडिटी
  • पहले 15 दिन: 2GB प्रतिदिन
  • अगले 55 दिन: 50MB प्रतिदिन
  • पहले 15 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग

घर बैठे कैसे पाएं BSNL का नया सिम?

BSNL अब चुनिंदा शहरों में डोरस्टेप सिम डिलीवरी की सुविधा भी दे रहा है। इसके लिए आप BSNL की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं और सिम को अपने घर मंगवा सकते हैं।

अगर आप कम कीमत में एक भरोसेमंद और स्थिर नेटवर्क की तलाश में हैं, तो BSNL के ये बजट प्रीपेड प्लान्स आपके लिए सही विकल्प हो सकते हैं। स्टूडेंट्स, ट्रैवलर्स और सेकेंडरी नंबर रखने वाले यूज़र्स के लिए ये प्लान्स बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X