Jio और Vodafone के ईयरली प्लान की तुलना, जाने कौन-सा प्लान है अधिक किफायती?
अगर आप Jio और Vodafone के कस्टमर हैं, तो हम आपके लिए जरूरी सूचना लेकर आए हैं। दरअसल, ये दोनों ही कंपनियां अपने कस्टमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक से बढ़कर एक प्लान ऑफर करते हैं। दोनों ही कंपनियों के पास मंथली प्लान से लेकर ईयरली प्लान तक मौजूद हैं।
आज हम आपके लिए दोनों कंपनियों के लिए साल भर मिलने वाले प्लान की तुलना लेकर आए हैं, ताकि आप ये पता कर सकें कि दोनों कंपनियों के प्लान में से किसमें ज्यादा बैनिफिट्स हैं और कौन ज्यादा किफायती हैं। आइए जानते हैं।

Jio और Vodafone में से किसका ईयरली प्लान है बेहतर?
Jio और Vodafone दोनों कंपनियां 3599 में 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करती है, जिनकी डिटेल्स हम आपको बताने जा रहे हैं।
Jio का 3599 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
जियो का ये प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको कुल 912.5GB डेटा मिलता है। यानी की आप डेली के हिसाब से 2.5GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन प्लान फ्री में मिलता है। साथ ही इसमें 100 SMS फ्री मिलते हैं। इस प्लान में आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी मुफ्त लाभ लें सकते हैं।
Vi का 3599 रुपये वाला प्लान
जियो की तरह ही आप वोडाफोन के 3599 रुपये वाला ईयरली प्लान ले सकते हैं। इस प्लान में भी आपको जियो की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS की फ्री सुविधा मिलेगी। लेकिन डेली डेटा की लिमिट इस प्लान में थोड़ी कम मिल रही है।
जियो के प्लान के मुकाबले Vi के इस प्लान में आपको 2GB डेली डेटा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, vi के इस प्लान में आपको कोई भी OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में नहीं मिलेगा। हमने आपको दोनों प्लान्स की डीप डिटेल्स के बारे में बता दिया है। अब ये आपको देखना है कि आपके लिए कौन-सा प्लान बेहतर रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications








