तो क्या आप भी एयरटेल, जियो, आईडिया या वोडाफ़ोन 4जी यूज़र हैं?
एयरटेल हो, आईडिया हो या वोडाफोन या फिर जियो, सभी टेलिकॉम कंपनियां फिलहाल अपने यूज़र्स को लुभाने में लगी हैं। इसी में आ गया है दिवाली धमाका, तो जल्दी रिचार्ज करें।
इस दिवाली केवल खरीदारी के लिए ही नहीं बल्कि फोन के खर्चे के लिए भी शानदार ऑफर्स हैं। हम यहां फोन खरीदने की बात नहीं कर रहे हैं। हम यहां बात कर रहे हैं आपके फोन के बिल की। जी हां! अब आपके सबसे सही मौका है कि आप अपना मोबाइल बिल कम कर सकें, क्योनी सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स लेकर आए हैं दिवाली धमाका।
टेलिकॉम यूज़र्स आय दिन नए प्लान और डाटा ऑफर पेश कर रहे हैं। अब इसे दिवाली धमाका कहें या फिर रिलायंस जियो का डर, जो सभी के मन में बैठ गया है। जियो 4जी का वेलकम ऑफर तो आपको पता ही होगा। जब से मार्केट में जियो 4जी आया सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स की नीदें उड़ी हुई हैं।
अपने यूज़र्स को बांधे रखने के लिए सभी टेलिकॉम कंपनियां कुछ न कुछ नया लेकर आई है। चलिए नज़र डालते हैं इन प्लान पर-
2017 तक बढ़ेगा रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर
रिलायंस जियो साल 2017 दिसंबर तक अपना वेलकम ऑफर दे रहा है लेकिन यह कुछ ही स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए है। जिनमें लाइफ स्मार्टफोन यूज़र्स शामिल हैं। यह रिलायंस के लाइफ फ्लेम 7 एस से शुरू हुआ है।
एयरटेल का 10जीबी 4जी डाटा 259 रुपए में
एयरटेल ने हाल ही में एक आकर्षक ऑफर पेश किया था जिसमें 259 रुपए में 10जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। यह ऑफर पूरे भारत में उपलब्ध है, आप इसे बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के ले सकते हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
वोडाफोन रोमिंग पर फ्री इनकमिंग कॉल
वोडाफोन ने भी अभी एक नया ऑफर अपने यूज़र्स के लिए पेश किया जिसमें यूज़र्स फ्री रोमिंग का आनंद ले सकते हैं। इस ऑफर के तहत यूज़र्स रोमिंग के दौरान फ्री इनकमिंग कॉल का लाभ उठा सकते हैं।
बीएसएनएल का 10% अतिरिक्त टॉकटाइम
बीएसएनएल ने घोषणा की है कि वह अपने यूज़र्स को दिवाली बोनांजा ऑफर के तहत 10% अतिरिक्त टॉकटाइम देगा। यूज़र्स को 10प्रतिशत टॉकटाइम के अलावा हर रिचार्ज के साथ डाटा भी मिलेगा।
बीएसएनएल का 10% अतिरिक्त टॉकटाइम
बीएसएनएल ने घोषणा की है कि वह अपने यूज़र्स को दिवाली बोनांजा ऑफर के तहत 10% अतिरिक्त टॉकटाइम देगा। यूज़र्स को 10प्रतिशत टॉकटाइम के अलावा हर रिचार्ज के साथ डाटा भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








