बीएसएनएल स्पेशल स्टूडेंट प्लान : 118 रुपए में महीनेभर का इंटरनेट!
हाल ही में बीएसएनएल ने स्टूडेंट्स के लिए खास इंटरनेट प्लान पेश किया है। भारतीय संचार निगम लिमिटेड इस प्लान के जरिए उन स्टूडेंट्स को टारगेट कर रही है जिन्हें महीनेभर इंटरनेट तो इस्तेमाल करते हैं लेकिन काफी कम। पूरे महीने यानी 30 दिनों के लिए कम कीमत का यह डाटा पैक शानदार है। बीएसएनएल स्टूडेंट यूज़र्स को इसमें 118 रुपए में 30 दिनों का इंटरनेट मिलता है, जिसे एक महीने तक इस्तेमला किया जा सकता है।
इस कमाल के प्लान में न केवल इंटरनेट मिलता है बल्कि 10 रुपए का फ्री टॉकटाइम भी मिलता है। आप 30 पैसा प्रति मिनट की दर से अन्य नेटवर्क पर जबकि होम नेटवर्क पर 10 पैसा की दर से कॉल कर सकते हैं।
अपने इस प्लान से बीएसएनएल स्टूडेंट्स को कम कीमत में अधिक दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करना चाहता है, जिसका स्टूडेंट्स भरपूर फायदा उठा सकें।
स्टूडेंट्स स्मार्ट सिम कार्ड
बीएसएनएल के इस स्टूडेंट्स स्पेशल प्लान का लाभ उठाने के लिए यूज़र्स को स्टूडेंट्स स्मार्ट सिम कार्ड लेना होगा। इस सिम कार्ड को आप पास के ही रिटेलर पर जाकर खरीद सकते हैं।
118 रुपए का वाउचर
रिटेलर से ही आप 118 रुपए का यह प्लान वाउचर ले सकते हैं। अब रिचार्ज हो जाने का इंतजार करें।
इंटरनेट प्लान का मजा लें
जैसे ही आपका रिचार्ज होगा, आप इस प्लान का इस्तमाल अपने फोन में कर पाएंगे। वो भी पूरे 30 दिनों के लिए।
1जीबी इंटरनेट
बीएसएनएल के इस प्लान में 118 रुपए में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1जीबी इंटरनेट मिलता है। यानी कि कम कीमत में अधिक वैलिडिटी प्लान।
10 रुपए का फ्री टॉकटाइम
आपको बता दें कि इसके अलावा इस प्लान में 10 रुपए का फ्री टॉकटाइम भी मिलता है। जिसकी कॉल रेट काफी कम होंगी।


Click it and Unblock the Notifications








